बरेली: महिलाओं को 40 फीसद टिकट की घोषणा, कांग्रेस ने मनाया जश्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल पर हुई। जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कल लखनऊ में प्रेस वार्ता आयोजित कर महिलाओं के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट देने का फैसले पर खुशी मनाई गई। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि महिलाओं …

बरेली, अमृत विचार। महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल पर हुई। जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कल लखनऊ में प्रेस वार्ता आयोजित कर महिलाओं के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट देने का फैसले पर खुशी मनाई गई।

महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस फैसले से प्रदेश में महिलाओं के लिए राजनीतिक अवसर तैयार होंगे।

इस मौके पर योगेश जौहरी,रमेश श्रीवास्तव, प्रभात गिरी, हर्षित दुबे, विजय मौर्य, केके दीक्षित, जुनैद हसन, राजेश कुमार, सुरेन्द्र पाल सोनकर, अनिल देव शर्मा , चारू महरोत्रा, स्वप्निल शर्मा , कुमकुम शर्मा, संगीता कौशल ,सुचित्रा सिंह, वीर देव गंगवार, ,दिनेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार