रायबरेलीः डिप्टी सीएम ने खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, जानें क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। खेलों में ग्रामीण स्तर की प्रतिभा निखारने के लिए प्रदेश में रायबरेली ने नायाब कार्य किया है। प्रदेश का यह पहला जिला है जिसमें ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों की जिला स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता कराई जा रही है। गुरुवार को अमृत क्रीड़ा महोत्सव के तहत प्रतियोगिता का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने …

रायबरेली। खेलों में ग्रामीण स्तर की प्रतिभा निखारने के लिए प्रदेश में रायबरेली ने नायाब कार्य किया है। प्रदेश का यह पहला जिला है जिसमें ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों की जिला स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता कराई जा रही है। गुरुवार को अमृत क्रीड़ा महोत्सव के तहत प्रतियोगिता का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने गुब्बारे उड़ा कर किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरुवार को देश में 100 कोविड वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा किया गया और ऐसे में रायबरेली प्रशासन द्वारा क्रीडा प्रतियोगिता आयोजित कर खेल प्रतिभा को निखारने का काम किया गया है। मोती लाल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि कोरोना को हराने की जंग में भारत नंबर वन बन गया है। अमेरिका, ब्रिटेन, चीन और जर्मनी भी वैक्सीनेशन में भारत से पीछे हैं। जब कोरोना आया था तो वैक्सीन को लेकर यह चिंता थी कि किस तरह देश के हर कोने में वैक्सीनेशन होगा लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इतिहास बना दिया गया। आज भारत की वैक्सीन पर दुनिया भर में शोध हो रहा है।

प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं को 40 फीसद टिकट देने के मामले में डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा पहले से ही महिलाओं को बराबरी का हक दे रही है। प्रियंका गांधी चुनाव के चक्कर में महिलाओं का कार्ड खेल रही हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर कहा कि 2017 से अधिक सीट 2022 में मिलेंगी। जिले की गड्ढायुक्त सड़क के सवाल पर कहा कि बारिश खत्म होते ही सड़क दुरुस्त हो जाएंगी। अमृत महोत्सव में खर्च का बजट कहां से आया इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा।

वहीं सीडीओ ईशा प्रिया के मौजूद न होने पर कहा कि वह पारिवारिक कारण से महोत्सव में नहीं आ सकी। इसकी जानकारी दी जा चुकी है। इसके पूर्व 100 मीठर फर्राटा दौड़ में लालगंज के रजत सिंह और डलमऊ की रोशनी पहले स्थान पर रहीं। जिन्हें उप मुख्यमंत्री ने मेडल पहनाया। इस दौरान 18 टीमों ने उप मुख्यमंत्री के सामने मार्च पास्ट किया। कार्यक्रम में डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी श्लोक कुमार, स्काउट गाइड ट्रेनर लक्ष्मीशंकर शुक्ला, विधायक राम नरेश रावत, एडीएम प्रशासन अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार