अयोध्या: तमंचा लहराकर प्रधान को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले के थाना महराजगंज पुलिस ने महिला ग्राम प्रधान को तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पवन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में दूसरा आरोपी भागने में कामयाब रहा। आरोपी से एक तमंचा 315 बोर, पांच कारतूस व फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद की है। …

अयोध्या। जिले के थाना महराजगंज पुलिस ने महिला ग्राम प्रधान को तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पवन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में दूसरा आरोपी भागने में कामयाब रहा। आरोपी से एक तमंचा 315 बोर, पांच कारतूस व फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद की है। आरोपी को जेल भेज दिया गया।

एसएचओ वीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि महिला ग्राम प्रधान को तमंचा दिखाकर धमकी देने के मामले में नामजद आरोपी पवन सिंह व राहुल यादव गंगौली चौराहे से रसूलाबाद मार्ग से लूटी हुई मोटर साइकिल से किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पवन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपी राहुल यादव अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला।

थाना महाराजगंज के मोहर्रमपुर अरती में बीत 15 अक्टूबर को दुगार्पूजा कार्यक्रम में महिला ग्राम प्रधान सुधरा देवी द्वारा किये जा रहे भंडारे के दौरान उसी गांव का पवन सिंह अपने साथी राहुल यादव व कुछ अन्य साथियों के साथ पहुंचकर तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।

जिसका वीडियो वायरल होने के बाद ग्राम प्रधान सुधरा देबी की तहरीर पर दोनों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ महराजगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। आरोपी पवन सिंह के खिलाफ कोतवाली अयोध्या, थाना तारून व महाराजगंज में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

संबंधित समाचार