पति को मायके वालों ने घर से निकाला तो पत्नी को दिया तीन तलाक, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। तीन तलाक को लेकर ऊंचाहार से मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत आयुक्त से की है। असल में चोरी की बाइक बेचने का महिला के घरवालों ने विरोध कर युवक को घर से भगा दिया था जिस कारण महिला को तीन तलाक दे दिया गया। कस्बे के मोहल्ला भीतरी गांव की …

रायबरेली। तीन तलाक को लेकर ऊंचाहार से मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत आयुक्त से की है। असल में चोरी की बाइक बेचने का महिला के घरवालों ने विरोध कर युवक को घर से भगा दिया था जिस कारण महिला को तीन तलाक दे दिया गया।

कस्बे के मोहल्ला भीतरी गांव की रहने वाली एरम का आरोप है कि मई 2016 में उसका निकाह सुन्नी मुस्लिम रीति रिवाज के साथ रायबरेली शहर निवासी शाहिद हुसैन से हुआ था। बताया कि उसका शौहर बेरोजगार है , इसलिए वह और उसके ससुराल के लोग अक्सर पैसे के लिए उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करते रहते थे।

बताते हैं कि 25 मई 2021 को पीड़िता का शौहर शाहिद ऊंचाहार अपनी ससुराल आया था। रात में वह कहीं बाहर गया था, जहां से वापस अकर उसने अपनी पत्नी को बताया कि वह ऊंचाहार एक चोरी की बाइक बेचने आया है। इस बात की जानकारी जब सबको हुई तो पीड़िता की मां ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। इस घटना के बाद गुस्से में आकर शाहिद ने पूरे मोहल्ले के सामने पत्नी एरम को तीन बार तलाक दे दिया। उसके बाद पीड़िता शाहिद मौके से भाग गया। यही नहीं शरई तलाक के लिए कई बार पीड़िता के परिवारवालों ने कोशिश की लेकिन  उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिसके बाद पीड़िता ने आयुक्त के यहां शिकायती प्रार्थना पत्र देकर ट्रिपल तलाक कानून के तहत अपराधिक मामला दर्ज किए जाने की गुहार लगाई है। मामले में गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पक्ष का बयान दर्ज किया है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार