पीलीभीत: आवारा सांड़ के हमले से वृद्ध सहित दो लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/दियोरिया कला, अमृत विचार। आवारा घूम रहे गौवंशीय पशु ने मधवापुर बस ई पुरैना मार्ग पर एक 60 वर्षीय वृद्ध सहित दो लोगों पर नुकीले सीगों से हमला कर घायल कर दिया। घायल वृद्ध की हालत गंभीर होने पर एंबुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय पीलीभीत भेज दिया है। जबकि किशोर को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती …

पीलीभीत/दियोरिया कला, अमृत विचार। आवारा घूम रहे गौवंशीय पशु ने मधवापुर बस ई पुरैना मार्ग पर एक 60 वर्षीय वृद्ध सहित दो लोगों पर नुकीले सीगों से हमला कर घायल कर दिया। घायल वृद्ध की हालत गंभीर होने पर एंबुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय पीलीभीत भेज दिया है। जबकि किशोर को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

क्षेत्र में आवारा घूम रहे गौवंशीय पशुओं को लेकर क्षेत्रवासी कई दिनों से काफी परेशान हैं। किसान ने बताया कि मवेशियों ने झुंड ने तैयार फसलों को नष्ट कर दिया है। किसानों ने अपनी फसलों को सुरक्षित बचाने के लिए तरह तरह से तार फेसिंग अथवा रस्सी द्वारा बांध कर फसलों को बचाने का प्रयास किया लेकिन इन आवारा पशुओं से फसलों को नहीं बचाया जा सका। मधवापुर से बस ई पुरैना जाने वाले मार्ग पर एक सांड़ ने अपना आतंक कायम कर रखा है।

सांड़ इस मार्ग पर बस ई पुरैना से मधवापुर के बीच लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर अपना बसेरा बना कर रहता है। वह लोगों को आए दिन अपने नुकीले सीगों से मारकर घायल कर देता है गत दिवस इसी सांड़ ने बस ई पुरैना निवासी जागन लाल और रमेश (14) को भी घायल कर दिया। जागन की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

रमेश का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कई बार इस सांड़ को पकड़वाने का अनुरोध किया लेकिन आज तक किसी भी अधिकारी ने इस ओर ध्यान देने की जहमत नहीं उठाई जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

यह भी पढ़े-

बदायूं: खेत से निकासी को लेकर हुआ विवाद, पत्थरबाजी में 2 माह की बच्ची की मौत

संबंधित समाचार