बरेली: दिवाली से पहले जारी होगा निगम कर्मियों का वेतन
बरेली, अमृत विचार। दिवाली के मुद्देनजर नगर निगम के कर्मचारियों को त्योहार से पहले वेतन जारी करने के निर्देश दे दिए हैं। इससे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। बुधवार को कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त अभिषेक आनंद से मिलकर पर्व से पहले कर्मचारियों के वेतन भुगतान का मामला उठाया था। नगर …
बरेली, अमृत विचार। दिवाली के मुद्देनजर नगर निगम के कर्मचारियों को त्योहार से पहले वेतन जारी करने के निर्देश दे दिए हैं। इससे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। बुधवार को कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त अभिषेक आनंद से मिलकर पर्व से पहले कर्मचारियों के वेतन भुगतान का मामला उठाया था।
नगर आयुक्त से मिले नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. मिशन पाल सिंह, महामंत्री जयपाल सिंह पटेल आदि का कहना था कि दिवाली का महापर्व 4 नवंबर को मनाया जाना है। इस अवसर पर 2 नवंबर के बाद सभी कार्यालयों में अवकाश हो जाएगा। नगर निगम के सैकड़ों कर्मचारियों को अगर दिवाली पर समय से वेतन न मिला तो उनका पर्व फीका हो सकता है। इसलिए दिवाली से पहले सभी कर्मचारियों को वेतन एवं 10 हजार रुपये का भुगतान 01 नवंबर को होना सुनिश्चित होना चाहिए।
पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि अधिकांश अनुभागों से बिल बनाकर लेखा विभाग को प्रेषित न किए जाने से कर्मचारियों का समय से वेतन मिल पाना संभव नहीं हो पाता है। इसलिए इस महीने के अंतिम सप्ताह से पूर्व बिल की प्रक्रिया पूरी कराने के साथ 01 नवंबर से पूर्व वेतन दिलाए जाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
संघ के महामंत्री जयपाल सिंह पटेल ने बताया कि संघ की इस मांग को देखते हुए कर्मचारियों का वेतन दिवाली से पहले जारी करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
