मुरादाबाद : ‘औद्योगिक एवं हस्तशिल्प संगठनों के समन्वय से दूर होंगी दिक्कतें’
मुरादाबाद, अमृत विचार। मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि वह सभी औद्योगिक एवं हस्तशिल्प संगठनों के साथ मिलकर कार्य करना चाहते हैं। शहर की प्रमुख समस्याओं जैसे नागरिक आधारभूत सुविधाओं का विकास एवं पर्यावरणीय प्रदूषण का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने नगर निगम को 15 नवम्बर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि वह सभी औद्योगिक एवं हस्तशिल्प संगठनों के साथ मिलकर कार्य करना चाहते हैं। शहर की प्रमुख समस्याओं जैसे नागरिक आधारभूत सुविधाओं का विकास एवं पर्यावरणीय प्रदूषण का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने नगर निगम को 15 नवम्बर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए।
गुरुवार को कमिश्नरी सभागार में आयोजित मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ ही मुरादाबाद शहर की सड़कों को नगर निगम को 15 नवम्बर तक गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने उद्यमियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण का हर संभव आश्वासन दिया।
बैठक में डीआईजी पुलिस शलभ माथुर, संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार, अग्नि शमन अधिकारी, परियोजना प्रबन्धक जल निगम, मुख्य अभियन्ता नगर निगम, सहित सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग व अन्य विभागों के अधिशासी अभियन्ता, आर्टिजन संगठन के गानिम मियां, आजम अंसारी, निर्यातक सतपाल, नजमुल हसन एवं निर्यातक संगठन के महासचिव अवधेश कुमार अग्रवाल आदि उद्यमी उपस्थित थे।
बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
सोर्सिंग हब संचालन, रामपुर रोड, एकता विहार, कबीर नगर, काशीपुर तिराहा पर पानी निकासी हेतु आरसीसी नाले का निर्माण कार्य, हनुमान मूर्ति, पंडित नगला मार्ग मुरादाबाद के बीच आ रहे रेलवे क्रासिंग पर आरओवी हेतु एक डीपीआर बनाने, सीवर लाइन डालने के कारण टूटी सड़कों की मरम्मत कराये जाने, एमडीए के मास्टर प्लान तैयार कराने में उद्यमियों, निर्यातकों की भागीदारी, मुरादाबाद-फरुखाबाद हाईवे का फोनलेन बनवाने, मोहम्मदपुर बस्तौर संभल रोड मुरादाबाद पर नाला निर्माण, पुराने शहर में विभिन्न व्यवस्था एवं सडकों के गड्ढों की समस्या तथा शहर में खुली गाडियों से कूड़ा ले जाने की समस्या संबंधी विषय
