हरदोई: जांच में खामियां मिलने पर कोटेदार पर हुई कार्रवाई, काटा गया चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। घटतौली करने वाले कोटेदार को बाट माप विभाग ने रंगे हाथों पकड़ा। जिसमें आरोपी कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई कर उसे भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी गई। टड़ियावां विकास खंड के ग्राम पंचायत बहोरवा में सरकारी को खाद्यान्न वितरण की दुकान के कोटेदार शम्भू दयाल की तरफ से घटतौली करने की शिकायत …

हरदोई। घटतौली करने वाले कोटेदार को बाट माप विभाग ने रंगे हाथों पकड़ा। जिसमें आरोपी कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई कर उसे भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी गई।

टड़ियावां विकास खंड के ग्राम पंचायत बहोरवा में सरकारी को खाद्यान्न वितरण की दुकान के कोटेदार शम्भू दयाल की तरफ से घटतौली करने की शिकायत का गई थी। वहीं ग्रामीणों की शिकायत संज्ञान में लेते हुए जिला अधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देशन पर हरदोई सदर की बाट माप अधिकारी मीनू तिवारी ने गुरुवार को पर्दा फास करने के लिए योजना बनाई। इसके अनुसार राशन वितरण के समय कोटेदार की तरफ से हो रही घटतौली की जांच की। जिसमें इलेक्ट्रिक कांटे से वितरण होता पाया गया।

वहीं तौल करने के लिए प्रयोग में लाए जा रहे कांटे पर मानक टेस्ट किया गया। जिसमें 5 किग्रा का बांट रखने पर 5 किलो 400 ग्राम और 15 किलो बांट रखने पर 16 किलो 250 ग्राम बता रहा था। जिस पर बाट माप अधिकारी मीनू तिवारी ने कोटेदार शम्भू दयाल की घटतौली को पकड़ कर चालान कर किया।

संबंधित समाचार