लखीमपुर खीरी: जल शक्ति मंत्री ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया हवाई सर्वेक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। बाढ़ के हालातों का जायजा लेने जिले में आए यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिह ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हेलीकॉप्टर से सर्वेक्षण किया। उसके बाद शारदा नगर स्थित गेस्ट हाउस में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बाढ़ राहत बचाव कार्यों की समीक्षा की। जल शक्ति मंत्री …

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। बाढ़ के हालातों का जायजा लेने जिले में आए यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिह ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हेलीकॉप्टर से सर्वेक्षण किया। उसके बाद शारदा नगर स्थित गेस्ट हाउस में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बाढ़ राहत बचाव कार्यों की समीक्षा की।

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि खीरी जिले के 300 गांव इस वक्त बाढ़ प्रभावित हैं। इसकी वजह शारदा में पांच लाख क्यूसेक और घाघरा में चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जाना है। मंत्री ने बताया कि इस आपदा से निपटने के लिए हमने पूरी तैयारी कर ली है।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें, 80 नाव, गोताखोर, मोटर बोट, स्टीमर सब लगाए गए हैं। सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय किया गया है। हर विभाग के नोडल अफसर इस आपदा के समय बना दिए गए हैं। निगरानी समितियों को सक्रिय किया गया है। उन्होंने जिले के लोगों का आश्वासन दिया कि इस आपदा के समय सरकार उनके साथ है। किसी को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

यह भी पढ़े-

बरेली: मुगलों ने हिंदुस्तान और अंग्रेजों ने थोपा इंडिया, अब भारत को मिले पहचान

संबंधित समाचार