अखिलेश-प्रियंका फ्लाइट में आए आमने-सामने, फोटो हुई वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अखिलेश और प्रियंका आमने सामने दिख रहे हैं। बता दें कि दोनों बड़े नेताओं की मुलाकात दिल्ली से लखनऊ आ रही …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अखिलेश और प्रियंका आमने सामने दिख रहे हैं। बता दें कि दोनों बड़े नेताओं की मुलाकात दिल्ली से लखनऊ आ रही फ्लाइट में अचानक हुई है। लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

दोनों पार्टियां खुद को कर रहीं मजूबत

बता दें कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सरकार बनाने का दावा कर रहीं हैं। वहीं सपा की बात करें तो अखिलेश यादव गठबंधन के सवाल पर कई बार कह चुके हैं कि वह सिर्फ छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन करेंगे और उनके दम पर ही सरकार बनाएंगे। वहीं कांग्रेस की प्रियंका गांधी अपने बलबूते पर पार्टी को मजबूत करने में जुटी हुई हैं और 2022 के चुनाव में बीजेपी को टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

2017 में दोनों पार्टियों के बीच हुआ था गठबंधन

2017 के चुनाव में अखिलेश यादव और राहुल गांधी गठबंधन करके एक साथ चुनाव लड़ चुके हैं जिसमे समाजवादी पार्टी को 47 सीटें तो वहीं कांग्रेस के पाले में सिर्फ 7 सीट ही आईं थीं। इसी के बाद दोनों नेताओं ने अलग-अलग रास्ते अपना लिए थे। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हुई अखिलेश, प्रियंका की मुलाकात के बाद गठबंधन के कयास लगाना तो गलत होगा लेकिन राजनीति में किसी भी संभावना को नकारा नहीं जा सकता है।

संबंधित समाचार