अयोध्या: दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू, नोडल अधिकारी ने दिए ये निर्देश
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांचवें दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। जिला प्रशासन के सहयोग से अयोध्या के 32 घाटों पर नौ लाख दीए बिछाने की तैयारी है, जिसमें 7 लाख 51 हजार दीए 12 हजार स्वयंसेवकों के सहयोग से जलाएं जायेंगे। कुलपति प्रोफेसर रविशंकर सिंह ने …
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांचवें दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। जिला प्रशासन के सहयोग से अयोध्या के 32 घाटों पर नौ लाख दीए बिछाने की तैयारी है, जिसमें 7 लाख 51 हजार दीए 12 हजार स्वयंसेवकों के सहयोग से जलाएं जायेंगे। कुलपति प्रोफेसर रविशंकर सिंह ने तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा करनी शुरू कर दी है।
दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रोफेसर शैलेन्द वर्मा को घाटों पर दीए लगाने एवं तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए निर्देश दिया गया है। प्रोफेसर शैलेन्द वर्मा ने बताया कि दीपोत्सव को भव्य रूप देने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन शनिवार से अयोध्या के 32 घाटों पर दीए एवं रामायणकालीन चित्रण का कार्य शुरू कर देगा।
तीन नवम्बर को होने वाले दिव्य दीपोत्सव के तीन दिन पूर्व तक चित्रण का कार्य चलता रहेगा। इसके बाद स्वयंसेवकों द्वारा दीए बिछाने का कार्य होगा। 32 घाटों पर 9 लाख दीए लगाएंगे, जिसमें 7 लाख 51 हजार दीएं प्रज्ज्वलित करेंगे। इसमें 20 बुर्ज को भी शामिल किया गया है। दीपोत्सव के दिन इन चित्रों में रखे दीए थ्रीडी एनिमेशन के साथ जलाएं जाएंगे।
