कुशीनगर: मिशन शक्ति अभियान के तहत अंजली भारती को बनाया गया एक दिन का बीडीओ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। जिले के रामकोला विकास खंड में महिला और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत प्रशासनिक पदों पर मेधावी छात्रों को एक दिन के लिए सांकेतिक अधिकारी  बनने का (नायिका मेगा  इन्वेन्ट) अवसर मिला। इस दौरान ग्राम पपउर निवासी अंजली भारती ने एक दिन के लिए रामकोला …

कुशीनगर। जिले के रामकोला विकास खंड में महिला और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत प्रशासनिक पदों पर मेधावी छात्रों को एक दिन के लिए सांकेतिक अधिकारी  बनने का (नायिका मेगा  इन्वेन्ट) अवसर मिला। इस दौरान ग्राम पपउर निवासी अंजली भारती ने एक दिन के लिए रामकोला खण्ड विकास अधिकारी का पदभार ग्रहण किया और सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों का जायजा लिया। वहीं सम्बंधित कर्मचारियों से  सरकारी योजनाओं की जानकारी ली और नियमित कार्यालय नही आने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई।

शासन के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान के तहत 22 अक्टूबर को खण्ड विकास अधिकारी विवेकानंद मिश्र की उपस्थिति में कुमारी अंजली भारती शिक्षक सुरेंद्र भारती की पुत्री हैं जो जनता इंटर कालेज रामकोला की वर्ष 2020 हाईस्कूल की टॉपर छात्रा भी रही हैं। रामकोला विकास खंड के लिए सांकेतिक रूप से विकास खंड रामकोला का प्रभार सौंपा गया। प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी अंजली भारती द्वारा क्षेत्र पंचायत के कार्यों के साथ फाइलों का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी , एडीओ एजी नन्दलाल खरवार,  एडीओ पंचायत मनोरजन लाल श्रीवास्तव,धर्मेन्द्र यादव , अनूप कुमार दुबे ब्लॉक टीए जे पी सिंह सहित अन्य अधिकारी व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार