रामपुर: युवक ने छात्रा से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, फिर वीडियो क्लिप बनाकर किया ब्लैकमेल
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। युवक ने छात्रा से मोबाइल पर दोस्ती कर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। गांव आकर उसे बहला-फुसलकर कर गन्ने के खेत मे ले जाकर बलात्कार किया। इस दौरान उसके साथी ने उसकी वीडियो क्लिपिंग भी बना ली। बाद में ब्लैक मेल भी करने लगा। डरा धमकाकर कई बार उसके साथ …
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। युवक ने छात्रा से मोबाइल पर दोस्ती कर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। गांव आकर उसे बहला-फुसलकर कर गन्ने के खेत मे ले जाकर बलात्कार किया। इस दौरान उसके साथी ने उसकी वीडियो क्लिपिंग भी बना ली। बाद में ब्लैक मेल भी करने लगा। डरा धमकाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। परेशान छात्रा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बुलंदशहर निवासी युवक सिहित उसके अज्ञात दोस्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मोबाइल पर उसकी दोस्ती बुलंदशहर के युवक अनिल भाटी से हो गई। कुछ दिन बाद युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। लगातार उससे शादी करने को कहता रहा। कुछ दिन बाद वह अपनी कार से उसके गांव पहुंचा। फोन करके बुला लिया। उसे बहला फुसलकर कर गन्ने के खेत में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस दौरान उसके एक साथी ने एक वीडियो क्लिप बना ली। बाद में वह उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। लगातार फोन पर उसे प्रताड़ित कर धमकी देने लगा। और कई बार डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने छात्रा की तहरीर के आधार पर अनिल भाटी निवासी ग्राम शादी नगर वनबुई उर्फ मौजपुरा स्याना निकट दौलतपुर जिला बुलंदशहर के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया उच्चाधिकारियों के निर्देश पर छात्रा की ओर से आई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
