लखीमपुर-खीरी: बेकाबू होता जा रहा डेंगू, तीन और मरीज मिले
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। जिले में डेंगू बेकाबू होता रहा है। नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी दावे दिखावटी साबित होते जा रहे है। हालत यह है कि एक सप्ताह में सात से अधिक मरीज मिले हैं। शुक्रवार को डेंगू से पीड़ित दो और व्यक्तियों को डेंगू के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया …
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। जिले में डेंगू बेकाबू होता रहा है। नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी दावे दिखावटी साबित होते जा रहे है। हालत यह है कि एक सप्ताह में सात से अधिक मरीज मिले हैं। शुक्रवार को डेंगू से पीड़ित दो और व्यक्तियों को डेंगू के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 30 तक पहुंच गया है। जो पिछले वर्ष के लगभग बराबर है। यदि इसपर तेजी से नियंत्रण नहीं किया गया तो स्थिति भयावह हो जाएगी।
जिले में अक्टूबर का महीना शुरू होते ही डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज आने लगे। देखते ही देखते डेंगू ने पूरे जिले को अपनी चपेट में ले लिया हैै। शुक्रवार को डेंगू से पीड़ित दो और मरीजों को जिलाअस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि एक युवक का गोला से उपचार चल रहा है। भर्ती होने वालों में कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम तेतारपुर निवासी 25 वर्षीय सुशीलकुमार इन्हें पांच दिन से बुखार सीने मेें सूजन और खांसी के लक्षण थे। जांच में इनमें डेंगू की पुष्टि हुई है। इनके अलावा ग्राम कस्ता निवासी अनुपमा वाजपयी को भी चार दिन से बुखार था। जांच में इन्हें भी डेंगू की पुष्टि हुई है।
दोनों पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा गोला क्षेत्र के ग्राम संसारपुर निवासी सर्वेश गुप्ता को भी कई दिनों से बुखार था। जांच में इनमें डेंगू की पुष्टि हुई है। इनका इलाज गोला में एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। इसके बाद डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 30 तक पहुंच गया है। खास बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग इसके लिए कतई गंभीर नहीं है। डेंगू के मरीजों की संख्या बढती जाती है लेकिन स्वास्थ्य विभाग जागरूकता अभियान चलाकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ले रहा है।
बरसात और बढ़ायेगा समस्या
हालांकि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है लेकिन इधर बारिश होने के बाद कई जगहों पर फिर जलभराव हो गया है। जलभराव में मच्छर और बढ़ेंगे अगर इसके लिए ठोस प्रयास नहीं किए गए तो यह समस्या और बढ़ सकती है। शहर की नगर पालिकाओं ने भी इसके लिए कोई अभियान नहीं चलाया। न तो मच्छरों के लिए एंटी लारवा का छिड़काव कराया गया है।
डेंगू के लिए चलाया जा रहा है अभियान
डेंगू के लिए स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाया जा रहा है। इधर बाढ़ की समस्या के चलते कर्मचारियों को उधर लगा दिया गया है। फिर भी तमाम कर्मचारी डेंगू के लिए काम कर रहे हैं। सभी नगर पालिकाओं से एंटी लारवा का छिड़काव कराने को कहा गया है। डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में टीमें जा रही है। लोगों को बचाव के उपाय बताए जा रहें है। संभावित लोगों की जांच कराई जा रही है। सभी पीएचसी और सीएचसी पर पर्याप्त दवाएं है।
