अमेठी पहुंची प्रसपा की रथ यात्रा, शिवपाल बोले- सपा से गठबंधन पहली प्राथमिकता
अमेठी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव आज रथ यात्रा लेकर अमेठी पहुंचे। यहां यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। इस बीच शिवपाल यादव ने यूपी चुनाव में राजनीतिक दलों से गठबंधन पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी से गठबंधन हमारी प्राथमिकता में है। उन्होंने …
अमेठी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव आज रथ यात्रा लेकर अमेठी पहुंचे। यहां यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। इस बीच शिवपाल यादव ने यूपी चुनाव में राजनीतिक दलों से गठबंधन पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी से गठबंधन हमारी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि नेताजी के आदेश से ही हमने पार्टी बनाई है और उनकी बातों को हम सब मानने को तैयार हैं।
शिवपाल यादव ने कहा कि सेकुलर पार्टियों और बड़े दलों से हम गठबंधन करेंगे। शिवपाल ने कहा कि सत्ता परिवर्तन इसलिए जरूरी हो गया है, क्योंकि जो सरकारे हैं, उन्होंने झूठे वादे किए थे। शिवपाल ने यह भी कहा कि इतने वादे कर लिए थे, उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। महंगाई-भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। सब कारोबार बंद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ब्यूरोक्रेट्स इस सरकार के कब्जे में नही हैं। पूरी तरह से यह सरकार इकबाल खो चुकी है। नौकरशाही इनके कब्जे में नही है। लॉ एंड ऑर्डर तो देख ही रहे हैं। क्या हो रहा है, आगरा में, लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचल दिया गया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किसानों को धमकी दे रहे हैं।

प्रसपा समर्थकों ने किया स्वागत
शिवपाल यादव दोपहर बाद प्रतापगढ़ के रास्ते अमेठी जिले के लिए निकले। देर रात आस-पास वो जिले की सीमा में प्रवेश किये। यहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया गया। यहां बाईपास के रास्ते वे गौरीगंज पहुंचे। जहां बसपा की जिला पंचायत सदस्य प्रियंका यादव व युवा नेता मोनू यादव द्वारा राजगढ़ स्थित अपने आवास पर उनका स्वागत किया गया। यहां मोनू यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बसपा छोड़कर प्रसपा में शामिल हुए। यहां से निकलकर शिवपाल यादव बाबूगंज, जायस बस स्टैंड के ठीक सामने शिवपाल यादव व पुत्र आदित्य यादव के काफिले का जायस नगर के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। आदित्य यादव ने कहां यह देश सत्ता परिवर्तन मांग रहा है, और अबकी बार परिवर्तन हो के रहेगा।
