रामपुर: 30 लाख का डोडा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। एसओजी और शहजादनगर पुलिस ने सूचना के आधार पर हाइवे के पास छापा मारकर 33 बोरों में बंद 7 कुंतल डोडा फूल, चूर्ण व एक ट्रक बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम डोडा की कीमत करीब तीस लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के बाद …

रामपुर, अमृत विचार। एसओजी और शहजादनगर पुलिस ने सूचना के आधार पर हाइवे के पास छापा मारकर 33 बोरों में बंद 7 कुंतल डोडा फूल, चूर्ण व एक ट्रक बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम डोडा की कीमत करीब तीस लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिये के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत में सीओ केमरी अनुज कुमार चौधरी के नेतृत्व में थाना शहजादनगर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने गुरुवार की रात गुरवेन्द्र सिंह पुत्र सज्जन सिंह निवासी ग्राम सहरिया हरियाणा पंजाब होटल निकट कोसी पुल थाना मूंढापांडे जिला मुरादाबाद को जीरो प्वाइंट शहजादनगर से रामपुर की तरफ जाने वाले पुल के नीचे से करीब 5.5 किलो डोडा चूर्ण फूल के साथ गिरफ्तार किया। जो आने जाने वाले राहगीरों, ट्रक ड्राइवरों को इसकी बिक्री कर रहा था।

जिसको मौके पर पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ करने पर जानकारी मिली की उसके द्वारा हरियाणा पंजाब होटल थाना मूण्ढापांडे (मुरादाबाद) के पास ट्रक में इकट्ठा करके रखे हुए माल से आसपास के क्षेत्रों में बिक्री की जा रही है। तत्काल ही रात्रि में कार्यवाही करते हुये हरियाणा पंजाब होटल थाना मूंढापांडे से दो अन्य आरोपी गुरनाम सिंह व सोहण सिंह से 1 किलो डोडा चूर्ण की गिरफ्तारी के साथ मय एक 10 टायरा ट्रक सहित करीब 6 कुंतल 95 किलोग्राम डोडा फूल चूर्ण बरामद किया गया। ट्रक की पहचान को छिपाने के लिए गुरवेन्द्र उपरोक्त द्वारा उस पर बाइक के नंबर को चस्पा किया गया था। जिसके आधार पर थाना शहजादनगर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

शहजादनगर बना नशीली दवाओं का अड्डा
पिछले एक माह से शहजादनगर थाना क्षेत्र नशीले पदार्थो का गढ़ बना हुआ है कहीं से भी आने वाले आरोपी यही पर आकर अपना माल सप्लाई करते हैं। कुछ दिनों पहले शहजादनगर पुलिस ने करीब पांच करोड़ की दवाएं भी यहीं से बरामद की थी। इसके बाद चरस भी काफी मात्रा में यहीं से बरामद हुई थीं। अब देर रात को पुलिस ने सात कुंतल डोडा भी यहीं से बरामद किया हैं। इससे यह लगा है कि थाने के कुछ पुलिसकर्मी भी इन माफिया से जुड़े है जिससे लोग यहां आकर नशीले पदार्थ का कारोबार करते हैं।

जिले भर में धड़ल्ले से हो रहा कारोबार
जिले भर में हर मेडिकल स्टोर से लेकर गली मोहल्ले में चरस अफीम धंधा तेजी से चल रहा है जिसको पुलिस महकमा रोकने में नाकाम साबित हो रही है। इस कारोबार में महिलाओं से बच्चे तक शामिल है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के विष्णु विहार में रहने वाला एक युवक धड़ल्ले से लोगों को अफीम आसपास के लोगों को रजा टैक्सटाइल्स के खंडहर में बुलाकर उनको अधिक दामों में बेचता है। ज्वालानगर चौकी इंचार्ज ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं ।कई बार लखनऊ की एसटीएफ ने आकर यहां से लोगों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा है।

लोगों को बेचकर कमा रहे लाखों रुपया
शहजादनगर पुलिस ने देर रात 7 कुंतल डोडा चूर्ण के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद थाने ले आई थी। जहां पुलिस का कहना है कि यह लोग चौराहे पर खड़े होकर लोगों को ज्यादा रुपयों में बेचते हैइस कारोबार से इन लोगों ने अब तक लाखों रुपयो कमा लिए हैं।

गिरफ्तार आरोपी

  • गुरवेन्द्र सिंह पुत्र सज्जन सिंह निवासी ग्राम सहरिया हरियाणा पंजाब होटल निकट कोसी पुल थाना मूण्ढापाण्डे जनपद मुरादाबाद।
  • गुरनाम सिंह गिल पुत्र वशण सिंह निवासी ग्राम सहरिया हरियाणा पंजाब होटल निकट कोसी पुल थाना मूंढापाडे जनपद मुरादाबाद।
  • सोहण सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी ग्राम सहरिया हरियाणा पंजाब होटल निकट कोसी पुल थाना मूंढापांडे जनपद मुरादाबाद।

संबंधित समाचार