पीलीभीत: कार पर पलटा ट्रक, दो की मौत, एक घायल
पीलीभीत, अमृत विचार। असम हाईवे पर तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। सकरिया गांव के पास अनियंत्रित ट्रक कार पर पलट गया। इसमें कार सवार डीपीएम और खण्ड प्रेरक की मौत हो गई, जबकि एडीओ पंचायत गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुँची गजरौला पुलिस ने शवों को कब्जे में …
पीलीभीत, अमृत विचार। असम हाईवे पर तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। सकरिया गांव के पास अनियंत्रित ट्रक कार पर पलट गया। इसमें कार सवार डीपीएम और खण्ड प्रेरक की मौत हो गई, जबकि एडीओ पंचायत गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुँची गजरौला पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया है।
हादसा शुक्रवार रात करीब नौ बजे हुआ। मर्रोरी ब्लाक पर तैनात एडीओ पंचायत रवि प्रकाश मिश्रा, डीपीएम अभिषेक मिश्रा और खण्ड प्रेरक रियाज एक कार में सवार होकर पूरनपुर जा रहे थे। उधर पूरनपुर की तरफ से एक ट्रक आ रहा था। असम हाईवे पर सकरिया के पास पहुँचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। नजदीक से ही कार गुजर रही थी। उसी पर ट्रक गिर गया। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई। तीनो सवार उसमे फंसकर घायल हो गए।
कुछ ही देर में राहगीरों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुँची और कार में फंसे घायलों को आनन फानन में जिला अस्पताल भिजवाया। वहां अभिषेक और रियाज को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि एडीओ पंचायत का इलाज किया जाता रहा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया गया। पुलिस छानबीन में जुटी रही। वहीं हादसे का पता लगते ही प्रशासनिक कर्मचारी मौके पर पहुँचे और हादसे पर दुख जताया।
