हरदोई: प्रधानमंत्री 25 अक्टूबर को करेंगे नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण
हरदोई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जनपद में लगभग 207 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 25 अक्टूबर को इस नवनिर्मित मेडिकल कालेज का वर्चुवल रूप से लोकापर्ण करेंगे। जिसकी तैयारिया जोरों पर चल रही है। इसी संबंध में डीएम ने इस नव निर्मित मेडिकल कालेज …
हरदोई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जनपद में लगभग 207 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 25 अक्टूबर को इस नवनिर्मित मेडिकल कालेज का वर्चुवल रूप से लोकापर्ण करेंगे। जिसकी तैयारिया जोरों पर चल रही है। इसी संबंध में डीएम ने इस नव निर्मित मेडिकल कालेज की साफ-सफाई, मंच, साउंड आदि तैयारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मेडिकल कालेज के सभागार में आयोजित होने लोकापर्ण के सम्बन्ध में प्रधानाचार्य डा. वीणा गुप्ता को निर्देश दिये कि मंच पर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के बैठने की उचित व्यवस्था करायें तथा पत्रकार बन्धुओं के बैठने के लिए मीडिया गैलरी बनवायें। जिलाधिकारी ने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी से कहा कि तीनों एलईडी इस प्रकार लगवायें जिससे जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति, पत्रकार बन्धु एवं सभागार में उपस्थित अन्य लोग ठीक से देख कर प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुन सकें इस लिए साउंड आदि को पहले से चेक करालें।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट डॉ. सदानन्द गुप्ता को निर्देश दिये कि मेडिकल कालेज में रहकर सम्बन्धित लोगों के माध्यम समस्त व्यवस्थायें लोकापर्ण से पूर्व कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रधानाचार्य एवं अपर जिलाधिकारी वन्दना त्रिवेदी से कहा कि नगर मजिस्ट्रेट के साथ से समन्वय बनाकर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों और पत्रकार बन्धुओं को लोकापर्ण आमंत्रण पत्र समय से उपलब्ध करायें।
