रामपुर: बाढ़ के पानी की निकासी को काटी सड़क, दो पक्षों में तनाव
शहजादनगर, अमृत विचार। बीते दिनों हुई बारिश के पानी ने शहजादनगर थाना क्षेत्र में भी दस्तक दे दी है। बाढ़ के पानी आने से जिन खेतों में धान की फसल खड़ी और कटी पड़ी है। उन किसानों पर खतरा मंडराने लगा है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल सा बना हुए है। शनिवार की रात्रि …
शहजादनगर, अमृत विचार। बीते दिनों हुई बारिश के पानी ने शहजादनगर थाना क्षेत्र में भी दस्तक दे दी है। बाढ़ के पानी आने से जिन खेतों में धान की फसल खड़ी और कटी पड़ी है। उन किसानों पर खतरा मंडराने लगा है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल सा बना हुए है।
शनिवार की रात्रि को बाढ़ का पानी थाना क्षेत्र के लखनखेड़ा और मढैया सेंडोली गांव के जंगलों में पानी आकर भर गया। जंगल के बीचों बीच से गुजर रहे पीडब्लूडी रोड होने की वजह से पानी रोड क्रॉस नही कर सका।
जब दिन निकलने पर ग्रामीणों ने खेतों में पानी भरा देखा तो बाढ़ के पानी को देखकर हड़कंप मच गया। जिसके चलते ग्रामीणों ने रोड़ को तोड़कर पानी निकालना शुरू कर दिया। इस बात की सूचना रोड पार के खेतों के किसानों को लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। दो दोंनो के बीच कहासुनी हो गई।
दोनों पक्षों के ग्रामीणों में तनाव होता देख किसी ने मामले की सूचना धमोरा चौकी पुलिस को दे दी। सूचना पर अपनी फोर्स के साथ पहुंचे चौकी इंचार्ज राजीव गंगवार ने प्रधानों की मौजूदगी में दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया साथ ही तोड़े गए रोड़ को मिट्टी व बालू से बंद करा दिया। बढ़ते पानी के प्रकोप से क्षेत्र में लोगों में दहशत का माहौल से बना है। बढ़ते बाढ़ के पानी से बाकी बची फसल पर खतरा मंडराने लगा है।
