बरेली: देहात क्षेत्र में बिजली का संकट अभी भी बरकार, शाही उपकेन्द्र ठप
बरेली, अमृत विचार। कोयला संकट के बीच शहर में हुई तेज बारिश के बाद देहात के क्षेत्रों में बिजली कटौती का संकट हो गया है। देहात इलाकों के कई फीडर पानी में डूब गए थे। जिसके चलते सैकड़ों गांव में बिजली की सप्लाई बंद हो गई थी। हालंकि अब पानी का प्रकोप कुछ कम होने …
बरेली, अमृत विचार। कोयला संकट के बीच शहर में हुई तेज बारिश के बाद देहात के क्षेत्रों में बिजली कटौती का संकट हो गया है। देहात इलाकों के कई फीडर पानी में डूब गए थे। जिसके चलते सैकड़ों गांव में बिजली की सप्लाई बंद हो गई थी। हालंकि अब पानी का प्रकोप कुछ कम होने के बाद बिजली व्यवस्था पटरी पर लौट रही है। लेकिन अभी तक शाही उपकेन्द्र पानी में डूबा है। जिसके चलते क्षेत्र के कई गांवों में बिजली संकट बना हुआ है।
रविवार व सोमवार को हुई बारिश के बाद उत्तराखंड से कई नदियों में मंगलवार देर रात पानी छोड़े जाने से कई क्षेत्रों में पानी घुसने से बिजली महकमे को बड़ा झटका लगा है। देहात क्षेत्र में पानी का जलस्तर बढ़ने से तीन उपकेन्द्र पानी में डूब गए थे।। इससे सैकड़ों गांवों की बिजली गुल हो गयी थी। 33 केवी बहेड़ी कताई मिल उपकेन्द्र की लाइन ब्रेकडाउन हो गई थी। वही शीशगढ़ सब स्टेशन के लिए जाने वाली 33 केवी लाइन का एक पोल नदी में बह गया था।
नवाबगंज बिजली घर के अंदर भी पानी भरने से बिजली कटौती की समस्या हो गई थी। अधीक्षण अभियंता देहात अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि धीरे-धीरे बिजली के हालात सामान्य हो रहे है। अब सिर्फ शाही उपकेन्द्र में पानी भरा हुआ है। जिसके चलते कुछ इलाकों में बिजली कटौती का संकट बना हुआ है। वही शनिवार को शहर में भी कई जगह बिजली कटौती का संकट बना रहा।
