शाहजहांपुर: होटल में सीमेंट कारोबारी की गोली मारकर हत्या
शाहजहांपुर, अमृत विचार। शहर के केरूगंज देर रात करीब पौने 11 बजे हमलावरों ने सीमेंट कारोबारी की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस हत्याकांड में सपा के एक नेता के पुत्र का नाम सामने आ रहा है। कोतवाली क्षेत्र के घूरनतलैया …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। शहर के केरूगंज देर रात करीब पौने 11 बजे हमलावरों ने सीमेंट कारोबारी की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस हत्याकांड में सपा के एक नेता के पुत्र का नाम सामने आ रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के घूरनतलैया निवासी 40 वर्षीय मनीष कपूर की सीमेंट और सेनेटरी के बड़े कारोबारी हैं। शनिवार की रात करीब पौने 11 बजे केरूगंज में साथी के साथ खा पी रहे थे। तभी हमलावरों ने उनके सीने में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज पर अफरातफरी मच गई। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूरज प्रसाद कपूर के छोटे बेटे मनीष कपूर ने हरदोई में साइट ले रखी थी। सीमेंट की रैक उतरने के चलते उनका हर रोज आना जाना होता था।
शनिवार को रात करीब साढ़े 10 बजे केरूगंज में एक होटल पर मनीष आये थे। तभी हमलावरों सीने में गोली मार दी गई। हमलावर गोली मारने के बाद फरार हो गए। पुलिस के पास सूचना पहुंचने पर हड़कंप मच गया। घटना के बाद एसपी ने मौका मुआयना किया है।
