मुरादाबाद : पहली पाली में 17246 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
मुरादाबाद, अमृत विचार। रविवार को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 58 केंद्रों पर आयोजित की गई। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी पहुंचते रहे। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित कराए गई। जिसमें पहली पाली में 27648 में से 10402 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जबकि 17246 अनुपस्थित रहे। हरिद्वार से परीक्षा देने आए सूर्य प्रताप सिंह ने …
मुरादाबाद, अमृत विचार। रविवार को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 58 केंद्रों पर आयोजित की गई। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी पहुंचते रहे। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित कराए गई। जिसमें पहली पाली में 27648 में से 10402 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जबकि 17246 अनुपस्थित रहे।
हरिद्वार से परीक्षा देने आए सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि पहले पेपर में सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्नों ने फसाया। तो वही सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं व कोरोना से जुड़े कुछ सवाल पूछे गए। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया गया था।
जिसमें अधिकांश प्रश्नों को समय रहते हल कर लिया गया। उधर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अरुण कुमार दुबे ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की गई। इस दौरान सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने सभी केंद्रों का समय समय पर जायजा लिया।
