हरदोई: ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर युवक की मौत, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत बीती रात मजदूर युवक मजनू की ग्राम देवन फाटक के पास अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 22 साल के मजदूर युवक मजनू पुत्र कल्लू निवासी …

हरदोई। कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत बीती रात मजदूर युवक मजनू की ग्राम देवन फाटक के पास अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार 22 साल के मजदूर युवक मजनू पुत्र कल्लू निवासी शिवपुरी थाना बघौली कछौना में स्थित लकड़ी की ठेकी पर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार की देर रात मजदूरी का घर वापस जा रहा था। इसी दौरान देवनपुर रेलवे फाटक के पास अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उसके परखच्चे उड़ गए। स्थानीय ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। इस घटना से परिवार वालों के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक मजदूरी कर बुजुर्ग माता-पिता, भाइयों का पालन पोषण करता था। मृतक के परिवार के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

संबंधित समाचार