पीलीभीत: मानदेय को लेकर तीसरे दिन भी सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी
पीलीभीत, बीसलपुर, अमृत विचार। दीपावली से पूर्व बकाया 2 माह का मानदेय ना मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे पालिका के ठेका सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को भी आंदोलन जारी रखते हुए पालिका कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। शीघ्र ही मांग पूरी ना होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। …
पीलीभीत, बीसलपुर, अमृत विचार। दीपावली से पूर्व बकाया 2 माह का मानदेय ना मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे पालिका के ठेका सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को भी आंदोलन जारी रखते हुए पालिका कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। शीघ्र ही मांग पूरी ना होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन के आवाहन पर ने तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक पालिका के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी तथा डोर टू डोर सफाई कार्य करने वाले कर्मचारियों ने दीपावली त्यौहार से पूर्व बकाया सितंबर व अक्टूबर माह के मानदेय को न दिए जाने को लेकर पालिका प्रशासन के खिलाफ शनिवार से आंदोलन का मोर्चा खोल रखा है। जो आज तीसरे दिन भी जारी रहा सोमवार को ठेका सफाई कर्मचारियों ने पालिका कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया और धरना दिया।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि दीपावली पर्व का त्यौहार नजदीक आ रहा है इसके बावजूद उन लोगों का बकाया 2 माह के मानदेय का भुगतान अभी तक नहीं किया जा रहा है जिससे उन्हें भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी थी समस्त ठेका सफाई कर्मचारियों का बकाया मानदेय अगले दिन कार्य दिवस के अंदर नहीं दिया गया तो समस्त सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष संजय बाल्मिक व संरक्षक संतोष वाल्मी कर रहे थे। प्रदर्शन में उपाध्यक्ष सौरभ भारती, क्रांति कुमार, पंचम सिंह, कपिल कुमार उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े-
