लखीमपुर खीरी: दीपावली महोत्सव में दिखेंगे प्रदेश के सांस्कृतिक रंग
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। प्रदेश सरकार के सौजन्य से होने वाला दीपावली महोत्सव मेें लोगों को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के रंग देखने को मिलेंगे। इस महोत्सव में जहां जिले के स्कूली बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा वहीं काव्य मंच पर जिले के साहित्य प्रेमी हास्य व्यंग्य के साथ विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक …
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। प्रदेश सरकार के सौजन्य से होने वाला दीपावली महोत्सव मेें लोगों को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के रंग देखने को मिलेंगे। इस महोत्सव में जहां जिले के स्कूली बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा वहीं काव्य मंच पर जिले के साहित्य प्रेमी हास्य व्यंग्य के साथ विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक विरासत को दिखाएंगे। नगर पालिका ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी है। मैदान को बराबर कर उसे सजाने संवारने का काम शुरू हो गया है। दीपावली महोत्सव की शुरूआत 28 अक्टूबर से होगी।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर नगर पालिका जिले में दीपावली महोत्सव का आयोजन शहर के विलोबी मेमोरियल हाल के मैदान में करेगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। इसमें 28 अक्टूबर को मेले का शुभारंभ किया जाएगा। पहले दिन विभिन्न स्कूलों के बच्चे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे। इसमें गायन और नृत्य के अलावा नाटक मंचन के आयोजन भी होंगे। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चे शामिल होंगे। 29 अक्टूबर को लोक गायन का कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें लोक संस्कृति पर आधारित लोकगीतों का गायन होगा। प्रदेश में विभिन्न संस्कृतियों की अपनी परंपराएं हैं उनमें रंगे हुुए उनके लोकगीत हैं जो उनकी सांस्कृतिक विरासत को सामने रखते हैं।
संगीत में लोकगायन अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। इस तरह के विभिन्न संस्कृतियों के रंग इस दीपावली महोत्सव में देखने को मिलेंगे। 30 अक्टूबर को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा इसमें जिले भर के तमाम कवि हिस्सा लेंगे जो कविता के माध्यम से साहित्य के विभिन्न रंगों की छटा विखेरेंगे। हालांकि मेला तीन नवंबर तक चलेगा लेकिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन 30 अक्टूबर तक ही होंगे। तीन नवंबर तक जागरूकता के अलावा अन्य तरह के कार्यक्रम होंगे।
मेला में लगेंगे तमाम स्टाल
दीपावली महोत्सव में जहां बड़े लोगों के लिए तमाम मनोरंजक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएंगे वहीं बच्चों के लिए तमाम तरह के खान पान आदि के स्टाल लगाए जाएंगे। कठपुतली नृत्य जैसे कार्यक्रम भी लोगों को देखने को मिलेंगें। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी आरआर अंबेश ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि दीपावली महोत्सव को यादगार बनाया जाए।
झूले और विभिन्न प्रकार के खेलों के होंगे स्टाल
दीपावली महोत्सव में सभी वर्गों के लोगों का ध्यान रखा जाएगा। मेले बच्चों के आकर्षण का विषय होते हैं। इसलिए मेले में तमाम प्रकार के झूले, खेलों के स्टाल और तथा खान पान के स्टाल लगाए जाएंगे। लोग अपनी पसंद के सामन खरीद सकेंगे इसलिए तमाम कंपनियों के स्टाल भी मेले में लगाए जाएंगे जो ग्राहकों को अपनी तरह आकर्षित करेंगे। नगर पालिका ने अधिशाषी अधिकारी आरआर अंबेश ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि तमाम कंपनियों स्टाल भी मेले में हों।
