रामपुर: सिविल लाइंस क्षेत्र में बाइक सवारों ने महिला की चेन छीनी
रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बाजार में सामान खरीदने आई महिला की पीछे से आए दो बाइक सवारों ने चैन छीनकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वालानगर की है यहां के रहने वाले राजवीर सिंह ने …
रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बाजार में सामान खरीदने आई महिला की पीछे से आए दो बाइक सवारों ने चैन छीनकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वालानगर की है यहां के रहने वाले राजवीर सिंह ने अपनी अपनी बेटी चांदनी सिंह की शादी बदायूं में की है। कुछ दिन पहले ही वह अपने मायके आई। सोमवार शाम को वह अपने पिता के साथ ज्वालानगर में सामान की खरीदारी करने आई। इस दौरान पुल की ठोकर पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो युवक गले में पड़ी चैन खिंचकर फरार हो गए ।
इस दौरान महिला ने शोर मचा दिया।जिसके बाद लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो गई।लेकिन जब तक बाइक सवार बदमाश मौका पाकर वहां से फरार हो चुके थे। बाद में पीड़ित के पिता राजवीर सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर और ज्वालानगर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए।उसके बाद घटना की जानकारी पीड़ित महिला से ली। बाद में इस मामले में पुलिस को तहरीर दी। राजवीर सिंह ने बताया बेटी के साथ सामना खरीदने बाजार गया था। बाइक पर सवार दो युवक चैन खिंचकर भाग गए। चैन की कीमत करीब 75 हज़ार रुपए थी। पुलिस को तहरीर दे दी है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर लव सिरोही का कहना है कि चैन छीनी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कृष्णा विहार, विष्णु विहार चौराहे पर खड़े रहते हैं शोहदे
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ गेट,कृष्णा विहार, विष्णु विहार चौराहे पर सुबह से लेकर शाम तक युवक खड़े रहते हैं, लेकिन पुलिस ऐसे युवकों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। इससे वारदात लगातार बढ़ती जा रही है।
