लखनऊ: अवैध खनन को जब ग्रामीणों ने रोका… तो पहुंची पुलिस, जानें फिर क्या हुआ?
लखनऊ। प्रशासनिक अमले की मिलीभगत से चल रहे अवैध खनन को रोकने के लिए जब सरकारी अमले ने कोई कदम नहीं उठाया तो ग्रामीणों ने खुद यह बीड़ा उठाया। जब अवैध खनन कर रही जेसीबी और डंपरों को ग्रामीणों ने रोक लिया तो पुलिस भी वहां पहुंच गई। बंथरा क्षेत्र के कुरौनी स्थित दुदंइया खेड़ा …
लखनऊ। प्रशासनिक अमले की मिलीभगत से चल रहे अवैध खनन को रोकने के लिए जब सरकारी अमले ने कोई कदम नहीं उठाया तो ग्रामीणों ने खुद यह बीड़ा उठाया। जब अवैध खनन कर रही जेसीबी और डंपरों को ग्रामीणों ने रोक लिया तो पुलिस भी वहां पहुंच गई। बंथरा क्षेत्र के कुरौनी स्थित दुदंइया खेड़ा के पास सरकारी तालाब और लीडा में जमीन दर्ज है। यहां काफी समय से अवैध रूप से खनन चल रहा है।
अवैध खनन से नाराज मौके पर पहुंचे तमाम ग्रामीणों ने खनन रुकवाने के साथ ही वहां पर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस दो डंपर और दो जेसीबी मशीन थाने ले आई। जबकि खनन करने वाले, डंपर व जेसीबी मशीन के चालक भाग निकले। ग्रामीणों का आरोप था कि यह अवैध खनन स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से आए दिन चोरी छुपे रातों में होता है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस जमीन पर अवैध खनन हो रहा था वह जमीन तालाब में दर्ज है और लीडा की है।
इस बात की सूचना ग्रामीणों ने कई बार सरोजनीनगर तहसील प्रशासन से लेकर पुलिस और खनन विभाग को दी है। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि मौके पर दो जेसीबी मशीनें तथा दो डंपर मिले थे। एक जेसीबी मशीन जो मिट्टी खुदाई कर रही थी और जिस डंपर में मिटटी भरी हुई थी उसके खिलाफ मुकदमा लिखा गया। एक डंपर एक जेसीबी मशीन मौके पर खड़ी हुई थी उसको सीज कर दिया गया और उसकी जानकारी खनन विभाग को दे दी गई है।
