बरेली: जुए को लेकर एसएसपी ऑफिस के पिछले गेट पर फायरिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जुए को लेकर एसएसपी ऑफिस के पिछले गेट पर दो गुटों में विवाद हो गया। इसके बाद एक गुट ने दूसरे गुट पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे वहां पर हंगामा मच गया। एक गुट के लोगों ने भागकर जान बचाई। इस मामले की जानकारी एसएसपी को हुई तो उन्होंने मामले की …

बरेली, अमृत विचार। जुए को लेकर एसएसपी ऑफिस के पिछले गेट पर दो गुटों में विवाद हो गया। इसके बाद एक गुट ने दूसरे गुट पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे वहां पर हंगामा मच गया। एक गुट के लोगों ने भागकर जान बचाई। इस मामले की जानकारी एसएसपी को हुई तो उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

एसएसपी ऑफिस के पिछले गेट पर कचहरी की तरफ रात में कुछ लोग एक वकील के बिस्तर पर जुआ कराते हैं। यह जुआ लंबे समय से होता आ रहा है। बभिया निवासी एक बदमाश का साथी वहां पर दो लाख रुपये के आस-पास हार गया था। इसके बाद से बदमाश सुभाषनगर के हिस्ट्रीशीटर पर रुपये वापस करने का दबाव बना रहा था। रुपये वापस न करने पर बदमाश और उसके साथियों ने शनिवार की रात उसे और उसके साथियों को कचहरी पर घेर लिया और उनके साथ मारपीट करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे वहां पर हंगामा मच गया। हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। हालांकि सोमवार की रात तक कोई भी पुलिस से इसकी शिकायत करने नहीं आया।

कचहरी पर गोली चलने की बात सामने आई है। हालांकि रात तक किसी ने पुलिस से इस मामले की शिकायत नहीं की थी। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कराएगी। — रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार