लखनऊ पेंटर हत्याकांड के आरोपियों को बचाने में जुटी पुलिस, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। चिनहट थानाक्षेत्र के लौलाई गांव में बीते सोमवार को सूदखोरो की ओर से की गयी पेंटर की हत्या के मामले में अब पुलिस आरोपियों को बचाने में जुट गयी है। इस मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को पुलिस ने हत्यारोपी मानने से भी इनकार कर दिया है। वहीं एसीपी और इंस्पेक्टर दोनों के अलग-अलग …

लखनऊ। चिनहट थानाक्षेत्र के लौलाई गांव में बीते सोमवार को सूदखोरो की ओर से की गयी पेंटर की हत्या के मामले में अब पुलिस आरोपियों को बचाने में जुट गयी है। इस मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को पुलिस ने हत्यारोपी मानने से भी इनकार कर दिया है। वहीं एसीपी और इंस्पेक्टर दोनों के अलग-अलग बयान है।

एसीपी विभूतिखंड अनूप कुमार का कहना है कि चिनहट थाना क्षेत्र के लौलाई गांव निवासी शम्भू कुमार रावत (35) पर जब हमला हुआ था तो उसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज की गयी थी, पीड़ित का मेडिकल भी कराया गया था, जिसमें सिर में चोट लगने की बात सामने नहीं आयी थी। उन्होंने कहा कि मृतक शंभू की पत्नी का कहना है कि जब वह रिपोर्ट दर्ज करवाकर घर पहुंची तो दरवाजे पर अचानक गिर पड़े और उनकी मौत हो गयी।

जिसके बाद पत्नी ने हमले की वजह से मौत का कारण बताया तो आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गयी है, और मृतक शंभू के शव को पोस्टमार्टम कराया गया तो उसकी उसकी रिपोर्ट में सिर में चोट लगना बताया गया है। लेकिन इससे ये स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि सिर में चोट गिरने की वजह से लगी या फिर हमलावरों के हमले से लगी है। ऐसे में उनको जेल नहीं भेजा गया है।

थाना प्रभारी ने कहा चार आरोपियों को भेजा जेल 

वहीं थाना प्रभारी चिनहट कहना है कि चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपी राहुल, लालू, विनोद और मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, आरोपी भी मृतक के गांव लौलई के रहने वाले है। थाना प्रभारी के मुताबिक मामले को धारा 304 ए के तहत दर्ज कर लिया गया है, आगे की विवेचना जारी है।

शरेआम लोहे के राड से हमलावरों ने की थी पिटाई

बीते रविवार को गिरफ्तार चारो हमलावरों ने लौलाई गांव निवासी शम्भू कुमार रावत जो कि पेंटिंग का काम करता है उसपर लोहे ही राड से हमला कर दिया था। जिसके बाद शम्भू की पत्नी खूशबू ने बताया था कि चार सूदखोरों ने उसके पति को दो लाख रुपये ब्याज पर बांटने के लिए दिया था। लॉकडाउन के चलते जिन लोगों ने रुपया लिया था, वे मूलधन और ब्याज नहीं लौटा सके।

ऐसे में चारों सूदखोर शंभू से चार लाख रुपया मांगने लगे। न दे पाने पर उसकी पिटाई की तो उसने दो लाख रुपये वापस कर दिए। ब्याज के दो लाख नहीं दे पाए। ऐसे में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे जब शंभू इंदिरा नगर से लौट रहे था तो उसे कमता धर्मकांटे के पास इन लोगों ने रोक लिया और लात घूंसों के अलावा लोहे की रॉड से ​हमला किया जिससे गंभीर चोटे आयी और उनके पति की मौत हो गयी।

तीन बार क्यों लिखवाई गई तहरीर

पत्नी का आरोप यह भी है कि घटना के दिन उससे तीन बार उससे तहरीर लिखवाई गई। इस बीच पति का इलाज भी समय से नहीं हो पाया, घटना के दो घंटे बाद चिनहट सीएचसी उनके पति को ले जाया गया, जहां पर डॉ अविनाश ने इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया। पत्नी का कहना है कि उनका बेटा विवेक बाइक से शंभू को लेकर घर पहुंचा तो वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

संबंधित समाचार