बरेली: एक पन्ना प्रमुख के कंधों पर 59 वोटरों की जिम्मेदारी
बरेली, अमृत विचार। एक पन्ना प्रमुख के कंधों पर 59 वोटर यानि 15 परिवारों को साधने की जिम्मेदारी है। इसलिए सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य जल्द पूरा कर लें। 29 अक्टूबर से सदस्यता अभियान सभी बूथों से शुरू करें। यह कहना है प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का। सोमवार को भाजपा …
बरेली, अमृत विचार। एक पन्ना प्रमुख के कंधों पर 59 वोटर यानि 15 परिवारों को साधने की जिम्मेदारी है। इसलिए सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य जल्द पूरा कर लें। 29 अक्टूबर से सदस्यता अभियान सभी बूथों से शुरू करें। यह कहना है प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का। सोमवार को भाजपा के सिविल लाइंस कार्यालय पर जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष व सभी मंडलों के प्रभारियों के साथ बैठक करते हुए प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पदाधिकारियों को माह में चार बार मंडलों में प्रवास करना है। बूथों पर जनसम्पर्क बढ़ाएं। सभी को पन्ना प्रमुख बनना है और पन्ने के सभी लोगों से जनसंपर्क भी करना है।
कार्यकर्ताओं के परिश्रम से आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए बताया कि प्रदेश में नए सदस्य बनाने का लक्ष्य 2 करोड़ है। बरेली जिले में 2 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जनप्रतिनिधियों को कैम्प लगाकर सदस्यता अभियान चलाना है।
कार्यकर्ताओं को अभियान में मेहनत से लगना है और हर बूथ को मजबूत कर बूथ को जिताने का काम करना है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, दुर्विजय सिंह शाक्य, रजनीश पांडेय, वीरपाल गंगवार, निर्भय गुर्जर, मेघनाथ सिंह कठेरिया, वीरेंद्र गंगवार वीरू, नीरेंद्र सिंह राठौड़, अजय सक्सेना, चंचल गंगवार, अभय चौहान, डॉ पंकज गंगवार, अंकित शुक्ला, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, राहुल साहू, डॉ नरेंद्र गंगवार, डॉ मनोज गुप्ता, मुकेश राजपूत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
