मुरादाबाद : एक दिन की जिला विद्यालय निरीक्षक बनी कनिका सैनी
मुरादाबाद, अमृत विचार। महिलाओं, बालिकाओं में सुरक्षा, स्वावलंबन, जागरूकता को लेकर मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज में 11 वीं छात्रा को जिला विद्यालय निरीक्षक का कार्यभार दिया गया। कार्यभार संभालते ही सभी पटल सहायकों से उनका परिचय किया। इस दौरान दो दिन कि जिला विद्यालय निरीक्षक बनी कक्षा 11वीं की …
मुरादाबाद, अमृत विचार। महिलाओं, बालिकाओं में सुरक्षा, स्वावलंबन, जागरूकता को लेकर मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज में 11 वीं छात्रा को जिला विद्यालय निरीक्षक का कार्यभार दिया गया। कार्यभार संभालते ही सभी पटल सहायकों से उनका परिचय किया।
इस दौरान दो दिन कि जिला विद्यालय निरीक्षक बनी कक्षा 11वीं की छात्रा कनिका सैनी ने सभी कार्यालय में सभी पटल का जायजा लिया और पटल सहायकों से उनके कार्य के बारे में जानकारी ली। साथी ही कुछ पत्रों को पढ़ साइन भी किए।
उन्होंने बताया कि पिता सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। बचपन से ही पढ़ाई लिखाई का काफी शौक है। वह भविष्य में विभाग से जुड़ देश की सेवा करना चाहती है। उनका कहना है कि यह अभी तक का सबसे बेहतरीन अनुभव रहा। एक दिन के कार्यकाल में उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला।
