अमेठी: अबू आजमी ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, लगाए ये गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) की तरफ से चलाई जा रही सामाजिक परिवर्तन यात्रा के तहत अमेठी पहुंचे सपा नेता अबू आसिम आजमी का इन्हौना चौराहे पर तिलोई विधानसभा के भावी युवा प्रत्याशी जावेद खान ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद …

अमेठी। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) की तरफ से चलाई जा रही सामाजिक परिवर्तन यात्रा के तहत अमेठी पहुंचे सपा नेता अबू आसिम आजमी का इन्हौना चौराहे पर तिलोई विधानसभा के भावी युवा प्रत्याशी जावेद खान ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद अबू आसिम आजमी जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के कठौरा पहुंचे जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में भी शिरकत की।

इस मौके पर अबू आसिम आजमी ने कहा कि भाजपा सरकार हिन्दू-मुस्लिम को बांटने कि राजनीति कर रही है। सरकार का जनता से कोई सरोकार नहीं है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है तथा डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस के बढ़े दामों से परेशान हैं। इन सभी मुद्दों के साथ सपा कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंच कर सपा को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे और और आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा पूरे दमखम के साथ मैदान में होगी।

इसके साथ ही आजमी ने कहा कि प्रदेश की जनता इनसे ऊब चुकी है, जनता बदलाव के मूड में है हम प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेंगे। देश में जब अन्याय बढ़ा तो महाभारत हुई है। पार्टी धर्म युद्ध का शंखनाद करने के लिए सामाजिक परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम उदित यादव, जिला महासचिव अरशद अहमद, तिलोई विधानसभा अध्यक्ष छेदीलाल यादव, महासचिव इजहार, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रचना कोरी, जगदीशपुर विधानसभा प्रत्याशी विमलेश सरोज सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार