हरदोई: स्वच्छ भारत अभियान पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन, मंत्री ने दिलाई शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर आज मंगलवार को रसखान प्रेक्षागृह हरदोई में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल युवा कल्याण एवं पंचायती राज विभाग उपेंद्र तिवारी ने स्वच्छता अभियान में सहयोग करने के लिए क्षेत्रवासियों को प्लास्टिक मुक्त, स्वच्छ …

हरदोई। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर आज मंगलवार को रसखान प्रेक्षागृह हरदोई में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल युवा कल्याण एवं पंचायती राज विभाग उपेंद्र तिवारी ने स्वच्छता अभियान में सहयोग करने के लिए क्षेत्रवासियों को प्लास्टिक मुक्त, स्वच्छ भारत की शपथ दिलाई।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने उपस्थित जनसमूह से अनुरोध किया कि जहां स्वच्छता होती है, वहीं समृद्धि का वास होता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले स्वच्छ भारत मिशन अभियान को सफल बनाने के लिए आप सब अपने घर, गली, मोहल्ले से स्वच्छता अभियान का प्रारंभ करें। प्लास्टिक के प्रयोग से बचें ताकि आप भी अपने गांव, जिले, राज्य व देश को स्वच्छ बनाने मे सक्रिय सहयोग दे सकें।

इस अवसर पर स्वच्छता अभियान के माध्यम से स्वच्छ भारत का संदेश देने के उद्देश्य से राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों व जनसामान्य के साथ जेल रोड हरदोई पर आयोजित प्लास्टिक मुक्त अभियान में श्रमदान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा सौरभ मिश्रा, क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र अनु. मोर्चा पीके वर्मा, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार