विधान सभा के चुनाव की तैयारी में जुट जाए कार्यकर्ता : रणविजय
मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा स्थित मंडल कार्यालय पर शनिवार को बहुजन समाज पार्टी द्वारा एक दिवसीय कैडर कैंप का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुरादाबाद मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी डॉ. रणविजय सिंह एडवोकेट रहे। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से करनी है। कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ मजबूत कर लें। जब बूथ …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा स्थित मंडल कार्यालय पर शनिवार को बहुजन समाज पार्टी द्वारा एक दिवसीय कैडर कैंप का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुरादाबाद मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी डॉ. रणविजय सिंह एडवोकेट रहे। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से करनी है।
कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ मजबूत कर लें। जब बूथ मजबूत होगा तो वोट कहीं नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी को पूरी मेहनत और लगन से 2022 में एक बार फिर से बहन कुमारी मायावती को प्रदेश का मुखिया बनाना है। इस मौके जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह, जितेंद्र जाटव, राजेश कुमार सागर, दिनेश कुमार पासी, कैलाश सागर, इरशाद सैफी एडवोकेट, रिजवान कामिल, सुरेंद्र फौजी, महेंद्र जाटव, होरी लाल सागर और राधे श्याम पाल समेत अन्य उपस्थित रहे।
