हरदोई: बाढ़ के पानी में डूबने से किसान की मौत, जांच शुरू
हरदोई। मल्लावां क्षेत्र के शाहपुर पंवार गांव के हरीगंज में मिर्च की खेती देखने गए एक किसान की सेलाब के पानी में पैर फिसलने से दर्दनाक मौत हो गई। स्वजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक शाहपुर पंवार गांव …
हरदोई। मल्लावां क्षेत्र के शाहपुर पंवार गांव के हरीगंज में मिर्च की खेती देखने गए एक किसान की सेलाब के पानी में पैर फिसलने से दर्दनाक मौत हो गई। स्वजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक शाहपुर पंवार गांव के 38 साल के मजरा हरीगंज निवासी राकेश पुत्र फूलचंद अपने खेत में मिर्च की फसल देखने गया था। गंगा में बढ़े जलस्तर से आए सैलाब में उसका पैर गहरे गड्ढे में फिसल गया। जिसके चलते उसकी डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही स्वजनों को मिली तो पूरे घर में कोहराम मच गया। मृतक के पिता फूल चन्द्र ने घटना की जानकारी कोतवाली में दी जिसपर उपनिरीक्षक प्रिंस कुमार हमरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव की जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
