बरेली: कर्ज से परेशान युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
बरेली, अमृत विचार। कर्ज से परेशान युवक की जहरीला पदार्थ पीने से हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन फानन में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया …
बरेली, अमृत विचार। कर्ज से परेशान युवक की जहरीला पदार्थ पीने से हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन फानन में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, दूसरी ओर परिजनों ने एक कर्जदार पर शराब में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है।
पूर्व प्रधान के कार्यकाल में कराया था पंचायत घर का निर्माण
दरअसल, मामला फरीदपुर के सारीपुर गांव का है। यहां रहने वाले 30 वर्षीय मनोज कुमार की भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों के मुताबिक मनोज कुमार पूर्व ग्राम प्रधान का प्रतिनिधि था और उसने पूर्व प्रधान के कार्यकाल के दौरान ही पंचायत घर का निर्माण कराया था। जिसके लिए उसने एक ईंट भट्टे से ईंट उधार ली थी। मगर वह उनका भुगतान नहीं कर पाया था। जिससे ईट भट्टे का मालिक उस पर ईटों की रकम का भुगतान करने का दवाव डाल रहा था l
गांव के कई अन्य लोग भी बना रहे थे दबाव
परिजनों का आरोप है कि गांव के कई अन्य कर्जदार भी कर्ज वापस मांगने के लिए मनोज पर दबाव बना रहे थे। जिसकी वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान था। आरोप है कि कर्जदारों ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने जल्द ही कर्ज वापस नहीं किया तो उसे उसका अंजाम भुगतना होगा।
कर्जदारों ने ही शराब में पिलाया जहर
आरोप यह भी है कि धमकी के बाद कुछ कर्जदार मनोज को अपने साथ बुलाकर ले गए। साथ में शराब की उसी शराब में उन्होंने उसे जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिसकी वजह से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
