मुरादाबाद : 11 राशन की दुकानों के आवंटन के लिए नोडल अधिकारी नामित
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की रिक्त 11 राशन की दुकानों के आवंटन का रास्ता साफ हो गया है। जिलाधिकारी ने दुकानों की आवंटन प्रक्रिया के लिए 9 नवंबर को ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों में डीलर का चयन किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर दिए हैं। जिलाधिकारी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की रिक्त 11 राशन की दुकानों के आवंटन का रास्ता साफ हो गया है। जिलाधिकारी ने दुकानों की आवंटन प्रक्रिया के लिए 9 नवंबर को ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों में डीलर का चयन किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर दिए हैं।
जिलाधिकारी ने कुंदरकी विकास खंड के फत्तेपुर खास के लिए उप श्रमायुक्त मुरादाबाद क्षेत्र, कादरपुर मस्ती (सराय पंजू ) के लिए तहसीलदार बिलारी, कुंदरकी के ही असालतपुर बघा के लिए खंड विकास अधिकारी को नामित किया है।
बिलारी ब्लाक के चांदपुर गनेश के लिए नायब तहसीलदार बिलारी, उदरनपुर चक उर्फ वीरमपुर के लिए खंड विकास अधिकारी बिलारी, मूंढापांडे विकास खंड के नियामतपुर इकरोटिया के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी, भगतपुर टांडा के सहेल की दुकान के लिए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, ठाकुरद्वारा ब्लॉक के वोवदवाला के लिए तहसीलदार ठाकुरद्वारा, लौगी खुर्द के लिए अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड मुरादाबाद, डिलारी विकास खंड के वसावनपुर में जिला प्रोबेशन अधिकारी और इसी विकास खंड के गजरौला जयसिंह ग्रामसभा की राशन डीलर की दुकान आवंटन के लिए खंड विकास अधिकारी डिलारी को जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित किया है।
