बरेली: एटीएस के दरोगा से मारपीट, पिस्टल छीनने की कोशिश
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मचारी नगर में मंगलवार रात दबंगों ने एटीएस के दरोगा का रास्ता रोककर उनके साथ गाली गलौज की। उसके बाद मारपीट कर पिस्टल छीनने की कोशिश की। पिस्टल छीनने में नाकाम होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। दरोगा की शिकायत पर पुलिस ने चार अज्ञात लोगों …
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मचारी नगर में मंगलवार रात दबंगों ने एटीएस के दरोगा का रास्ता रोककर उनके साथ गाली गलौज की। उसके बाद मारपीट कर पिस्टल छीनने की कोशिश की। पिस्टल छीनने में नाकाम होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। दरोगा की शिकायत पर पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एसआई त्रिवेद्र पाल सिंह एटीएस में दरोगा के पद पर तैनात हैं। वह मंगलवार की शाम अपने घर जा रहे थे। जब वह मिनी बाईपास के पास पहुंचे तो देखा कि उनके घर के रास्ते पर स्थित मोड़ पर एक कार बीच में खड़ी थी। त्रिवेद ने हार्न बजाते हुए कार हटाने को कहा तो कार सवार चार लोग उनके पास आ गए और उनके साथ गाली गलौज करने लगे।
विरोध पर उन्होंने त्रिवेद्र के साथ मारपीट की और फिर उनकी पिस्टल छीनने की कोशिश की। एक हमलावर ने कहा कि इसपर पिस्टल है और गोली भी मार सकता है। इसके बाद चारों लोग वहां से फरार हो गए। पीड़ित दरोगा ने इसकी शिकायत इज्जतनगर पुलिस से की जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनके कार नंबर से उनकी तलाश शुरू कर दी है।
