हरियाणा के बहादुरगढ़ में ट्रक ने महिला किसानों को कुचला, तीन की मौत, अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहादुरगढ़, हरियाणा। हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले के टिकरी बॉर्डर के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक ट्रक के टक्कर मारने से तीन महिला किसानों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि हादसा पकोड़ा चौक पर हुआ, जहां महिलाएं बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो रिक्शा का इंतजार …

बहादुरगढ़, हरियाणा। हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले के टिकरी बॉर्डर के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक ट्रक के टक्कर मारने से तीन महिला किसानों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि हादसा पकोड़ा चौक पर हुआ, जहां महिलाएं बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रही थीं।

टिकरी बॉर्डर पर केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के बाद महिलाएं पंजाब के मानसा जिले स्थित अपने गांव लौट रही थीं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान छिंदर कौर (60), अमरजीत कौर (58) और गुरमेल कौर (60) के तौर पर हुई है। ये सभी मानसा जिले के खीवा दयालुवाला गांव की निवासी थीं। घायलों को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। दिल्ली की बाहरी हिस्से में चल रहे किसानों के प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाएं भी भाग ले रही हैं।

इसे भी पढ़ें…

निर्मला सीतारमण रोम में जी-20 के वित्त, स्वास्थ्य मंत्रियों की संयुक्त बैठक में लेंगी हिस्सा

संबंधित समाचार