10 नवंबर को मुख्यमंत्री रवाना करेंगे श्रवण कुमार धार्मिक पर्यटन यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पंडित दत्तोपंत ठेगड़ी की 101वीं जयंती के अवसर पर श्रवण कुमार श्रमिक धार्मिक पर्यटन यात्रा का राजधानी से शुरुआत करेंगे। यह पर्यटन यात्रा 10 नवंबर को आयोजित होगी। इस यात्रा के लिए श्रम कल्याण परिषद ने श्रमिक परिवारों को आर्थिक मदद दी है। परिवार के अधिकतम छह सदस्यों के लिए 12 …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पंडित दत्तोपंत ठेगड़ी की 101वीं जयंती के अवसर पर श्रवण कुमार श्रमिक धार्मिक पर्यटन यात्रा का राजधानी से शुरुआत करेंगे। यह पर्यटन यात्रा 10 नवंबर को आयोजित होगी। इस यात्रा के लिए श्रम कल्याण परिषद ने श्रमिक परिवारों को आर्थिक मदद दी है।

परिवार के अधिकतम छह सदस्यों के लिए 12 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। इसकी जानकारी बुधवार को श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने लोक भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में श्रमिकों के हित में श्रम विभाग की आईडी जारी करने के आदेश दिए गए हैं।

सभी श्रमिकों के लिए यूनीफाइड नंबर जारी करने के लिए समिति का गठन किया गया है। श्रमिकों के हित में शून्य उपलब्धियों वाले देवरिया सहित कई जिलों के अधिकारियों को चेतावनी जारी की गई है।

संबंधित समाचार