सीतापुर: खुद को सीआरपीएफ जवान बताकर बैंक ग्राहक के बैग से पार किए हजारों रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। बैंक में रुपए जमा करने पहुंचे ग्राहक से खुद को सीआरपीएफ जवान बताकर तलाशी के नाम पर लगभग 65 हजार के कर बदमाश फरार हो गए। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शहर के मोहल्ला पूर्णागिरी नगर निवासी दुर्गेश शुक्ला …

सीतापुर। बैंक में रुपए जमा करने पहुंचे ग्राहक से खुद को सीआरपीएफ जवान बताकर तलाशी के नाम पर लगभग 65 हजार के कर बदमाश फरार हो गए। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

शहर के मोहल्ला पूर्णागिरी नगर निवासी दुर्गेश शुक्ला ने बताया कि उनके पिता कमलेश शुक्ला गुरुवार की सुबह एसपी कार्यालय के पास स्थित एक बैंक में 65 हजार रुपए लेकर जमा करने गए थे। जब वह बैंक के गेट पर पहुंचे,  तभी वहां पहले से मौजूद चार लोगों ने उन्हें रोक और अपने आप को सीआरपीएफ के जवान बताते हुए बैग चेक कराने को कहा। इस पर उनके पिता ने बैग आदि की तलाशी दी।

इसके बाद जब वह बैंक के कैश काउंटर पर पहुंचे तो उनके बैग से बड़े नोट गायब थे। खुद को सीआरपीएफ का जवान बताने वाले बदमाशों ने उनके बैग से 65 हजार रुपए गायब कर दिए और फरार हो गए। बैग में सिर्फ छोटे नोट ही रह गए थे।

जिसके बाद उन्होंने फौरन परिवार वालों और पुलिस को सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं। साथ ही बैंक के सीसीटीवी कैमरे में रुपए पार करने वाले चार लोग ट्रेस किए गए हैं। इस पर पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार