मुरादाबाद: छात्र-छात्राओं के लिए राहत, 30 नवंबर तक कर सकते हैं छात्रवृत्ति के लिए आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। साइट की सुस्ती के कारण छात्रवृत्ति के आवेदन से वंचित हजारों छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने आवेदन का एक और मौका दिया है। दशमोत्तर छात्रवृत्ति के आनलाइन आवेदन 29 अक्टूबर से 30 नवंबर तक कर दी है। पहले अंतिम तारीख 25 अक्टूबर थी। वहीं तीन दिसंबर तक संस्थाएं आवेदन …

मुरादाबाद, अमृत विचार। साइट की सुस्ती के कारण छात्रवृत्ति के आवेदन से वंचित हजारों छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने आवेदन का एक और मौका दिया है। दशमोत्तर छात्रवृत्ति के आनलाइन आवेदन 29 अक्टूबर से 30 नवंबर तक कर दी है। पहले अंतिम तारीख 25 अक्टूबर थी। वहीं तीन दिसंबर तक संस्थाएं आवेदन पत्र को आगे बढ़ाएंगी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि छात्रवृत्ति के आवेदन से हजारों छात्र वंचित रह गए थे जिसके बाद शासन से तारीख बढ़ाने की मांग की गई थी।

बताया कि नौवीं दसवीं के छात्र 29 अक्टूबर से 19 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया है। उम्मीद है कि दिसम्बर के अंत तक खातों में छात्रवृत्ति का पैसा जारी कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार