मुरादाबाद : अनुग्रह सहायता के लिए सेल का गठन
मुरादाबाद, अमृत विचार। कोविड संक्रमण की चपेट में आने वाले मृत व्यक्तियों के परिजनों को शासन ने 50 हजार रुपए अनुग्रह राशि देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में एडीएम वित्त एवं राजस्व युगराज सिंह ने बताया कि सहायता के लिए आवेदन करने के लिए सैल का गठन कर दिया गया है। आवेदक द्वारा आवेदन …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कोविड संक्रमण की चपेट में आने वाले मृत व्यक्तियों के परिजनों को शासन ने 50 हजार रुपए अनुग्रह राशि देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में एडीएम वित्त एवं राजस्व युगराज सिंह ने बताया कि सहायता के लिए आवेदन करने के लिए सैल का गठन कर दिया गया है।
आवेदक द्वारा आवेदन पत्र के साथ आरटीपीसीआर, एंटीजन, सीटी स्कैन, प्रमाणित मृत्यु प्रमाण पत्र, आवेदक का आधार कार्ड, बैंक पास बुक आईएफएसी कोड सहित, वारिसान प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर की नकल की छायप्रति व पासपोर्ट साइज की फोटो उपलब्ध कराना आवश्यक है।
इसके अलावा आवेदक संबंधित वेबसाइट पर भी आवेदन कर सकता है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के लिए शासन ने 30 लाख और कोविड की रोकथाम व प्रचार-प्रसार करने वालों कर्मचारियों के लिए 50 लाख की धनराशि उपलब्ध करा दी गई है।
