रामपुर: बाढ़ से गिरा एक विकलांग महिला का घर, हजारों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/सैदनगर, अमृत विचार। पिछले दिनों आई बाढ़ से एक महिला का देर रात मकान गिर गया। जिसमें दबकर विकलांग महिला घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जिसमें हजारों रुपये का नुकसान हो गया। पिछले दिन उत्तराखंड में हुई भारी बारिश से रामनगर बैराज काफी पानी छोड़ा …

रामपुर/सैदनगर, अमृत विचार। पिछले दिनों आई बाढ़ से एक महिला का देर रात मकान गिर गया। जिसमें दबकर विकलांग महिला घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जिसमें हजारों रुपये का नुकसान हो गया।

पिछले दिन उत्तराखंड में हुई भारी बारिश से रामनगर बैराज काफी पानी छोड़ा गया था। इस दौरान रामपुर जिले की कई तहसीलों में बाढ़ आ गई थी। लोगों के घरों में पानी घुस गया था। किसानों की फसल भी बर्बाद हो गई। इस बाढ़ का असर अब कच्चे मकानों पर देखने को मिल रहा है। गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी नूरजहां विकलांग है।

वह अपनी एक बेटी के साथ टीन के मकान में रहती है देर रात अचानक से मकान भर भराकर गिर गया। जिसमें नूरजहां दब गई। उसके शोर मचाने की आवाज सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए। उसके मलबे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मकान गिर जाने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया है।

संबंधित समाचार