मुरादाबाद : पॉलिटेक्निक के छात्र ने जहर खाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पॉलिटेक्निक दूसरे वर्ष है छात्र ने जहर खाकर लिया। उपचार के दौरान कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। युवक के जहर खाने का कारण ज्ञात नहीं होता है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। अमरोहा थाना क्षेत्र …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पॉलिटेक्निक दूसरे वर्ष है छात्र ने जहर खाकर लिया। उपचार के दौरान कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। युवक के जहर खाने का कारण ज्ञात नहीं होता है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

अमरोहा थाना क्षेत्र के गांव बंबू गढ़ पड़वी निवासी मुकेश कुमार मजदूरी करते हैं। उनके परिवार में पत्नी प्रेमवती के अलावा दो बेटे 18 वर्षीय गुरबचन सिंह, अमृत सिंह और दो बेटियां आकांक्षा तथा प्रियांशी हैं। मुकेश ने बताया कि उनका बड़ा बेटा बचाई वेस्टीज एक कॉलेज में पॉलिटेक्निक का छात्र था। बुधवार को वह घर पर अकेला था। परिवार के सदस्य खेतों पर काम करने गए थे।

इस दौरान उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। बिगड़ने पर उसके दोस्तों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे तत्काल अमरोहा के पैनइसी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे लेकर कांठ रोड स्थित सिद्ध हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान गुरुवार तड़के चार बजे उसने दम तोड़ दिया। सिविल लाइंस पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

संबंधित समाचार