यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नौ आईपीएस व 92 पीपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें सूची
लखनऊ। उप्र शासन ने गुरुवार को नौ आईपीएस और 92 पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। पीपीएस अधिकारियो में 29 एएसपी और 63 डीएसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इनमें नौ आईपीएस में से एसपी अपराध राजेश कुमार श्रीवास्तव को पीएसी गाजियाबाद, एसपी ग्रामीण जौनपुर त्रिभुवन सिंह को पीएसी गोण्डा में तैनाती मिली है। वहीं …
लखनऊ। उप्र शासन ने गुरुवार को नौ आईपीएस और 92 पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। पीपीएस अधिकारियो में 29 एएसपी और 63 डीएसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इनमें नौ आईपीएस में से एसपी अपराध राजेश कुमार श्रीवास्तव को पीएसी गाजियाबाद, एसपी ग्रामीण जौनपुर त्रिभुवन सिंह को पीएसी गोण्डा में तैनाती मिली है।
वहीं एसपी एडीजी जोन लखनऊ शशिकांत को एसपी लोक शिकायत लखनऊ, एसपी यातायात गोरखपुर रामसेवक गौतम को डीसीपी वाराणसी, एसपी अभिसूचना प्रयागराज अजीत कुमार सिन्हा को एसपी आउटर कानपुर, एसपी उत्तरी बाराबंकी अवधेश सिंह को एसपी रेलवे गोरखपुर, एसपी पूर्वी प्रतापगढ़ श्रीप्रकाश द्विवेदी को एसपी पावर कारपोरेशन लखनऊ और एसपी कानपुर आउटर अष्टभुजा प्रसाद सिंह को एसपी डीजीपी मुख्यालय बनाया गया है।
वहीं 92 पीपीएस अधिकारियों में रजनी को एएसपी क्राइम अलीगढ़, शैलेंद्र कुमार सिंह को एएसपी ग्रामीण जौनपुर, रविशंकर निगम को एएसपी एसपी ट्रैफिक गोरखपुर, पूर्णेन्दु सिंह को एएसपी उत्तरी बाराबंकी, शैलेंद्र लाल को एएसपी आजमगढ़, डॉक्टर सुरेंद्र प्रताप सिंह को एएसपी पूर्वी प्रयागराज, इंदु प्रभा सिंह को एएसपी क्राइम प्रयागराज, विजय त्रिपाठी को एएसपी बलिया, राजेश कुमार भारतीय को एएसपी भदोही, केशव चंद्र गोस्वामी को एएसपी श्रावस्ती, कुलदीप सिंह को एएसपी ट्रैफिक मुजफ्फरनगर, नम्रिता श्रीवास्तव को एएसपी बलरामपुर, अतुल सोनकर को एएसपी ग्रामीण अयोध्या, अजय कुमार तृतीय को एएसपी प्रोटोकॉल प्रयागराज बनाया गया है।
वहीं आलोक सिंह को एएसपी एटीएस लखनऊ, ओमकार यादव को एएसपी इंटेलिजेंस प्रयागराज, हरि गोविंद को एएसपी क्राइम मथुरा, सुधाकर यादव को पीएसी फतेहपुर, वंशराज सिंह यादव को पीएसी मुरादाबाद, लाल साहब यादव को पीएसी मेरठ, देवेंद्र भूषण को पीएसी मिर्जापुर, राधेश्याम राय को स्टाफ ऑफिसर एडीजी वाराणसी जोन, जोगेंद्र लाल को पीएसी सीतापुर, रविंद्र कुमार वर्मा को एएसपी पीएसी मुख्यालय लखनऊ, संजय कुमार यादव को एएसपी सीतापुर, आशुतोष मिश्रा को पीएसी अलीगढ़, बलरामाचारी दुबे को पीएसी सीतापुर, अनुराग सिंह को पीएसी इटावा और अरविंद मिश्रा को पीएसी एटा बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त 36 डीएसपी स्तर के अधिकारियों में अनीता मिश्रा को बदांयू, बंदना सिंह को रायबरेली, अतुल कुमार चौबे को श्रावस्ती, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव काे मैनपुरी, जया शांडिल्य को लखनऊ नगर, कालू सिंह को एटा, शैलेन्द्र सिंह को अयोध्या, सुधीर तोमर को शाहजहांपुर, अनविता उपाध्याय को बुलंदशहर, नीरज सिंह को सहारनपुर, अरूण कुमार सिंह चतुर्थ को रामपुर, अमित कुमार श्रीवास्तव को वाराणसी, आतिश कुमार सिंह को बाराबंकी, स्नेहा तिवारी को झांसी, प्रवीण मलिक को मथुरा, अखण्ड प्रताप सिंह को शाहजहांपुर, रामसूरत सोनकर को प्रतापगढ, आलोक सिंह को मथुरा, डॉ राजेश तिवारी को अयोध्या, भास्कर वर्मा को वाराणसी, श्रेष्ठता ठाकुर को शामली, अशोक कुमार त्रिपाठी को हरदोई, शिवराम कुशवाहा को बलिया में तैनाती मिली है। इसी तरह अंजनी कुमार चर्तुवेदी को मण्डलाधिकारी अयोध्या, मनोज कुमार गुप्ता को मण्डलाधिकारी झांसी और लालचन्द्र को मण्डलाधिकारी बस्ती बनाया गया है।
वहीं नितेश सिंह को सहायक कंमाडेंट पीएसी, प्रदीप सिंह को फतेहगढ़, पवन गौतम को लखनऊ नगर, डॉ. बीनू सिंह को बाराबंकी, जितेन्द्र कुमार को संभल, अरूण कुमार सिंह पंचम को अमरोहा और पंकज कुमार सिंह को डीएसपी उन्नाव में बनाया गया है। वहीं बाबू राम यादव को पीएसी मेरठ, अब्दुल रज्जाक को पीएसी प्रयागराज, ताहिर हुसैन को पीएसी फतेहपुर, अरशद जमाल सिद्दीकी को पीएसी बाराबंकी, यशपाल सिंह को पीएसी आजमगढ़, केशव सिंह यादव को पीएसी फतेहपुर, देवनारायण यादव को पीएसी गोरखपुर, प्रेम प्रकाश यादव को पीएसी रायबरेली, अभिषेक यादव को पीएसी कानपुर, दिनेश कुमार मिश्रा को पीएसी लखनऊ, अवध सिंह को पीएसी गाजियाबाद भेजा गया है।
इधर अभय नरायण राय को हमीरपुर, अम्बिका राम को बस्ती, देवीगुलाम को सिद्धार्थनगर, महेन्द्र प्रताप सिंह को आरैया, प्रवीण कुमार यादव को जनपद सीतापुर, राजेश कुमार राय को झांसी, रजनीश कुमार उपाध्याय को गाजियाबाद और स्वतंत्र कुमार सिंह को गाजियाबाद में डीएसपी बनाया गया है। जबिक हौसला प्रसाद को विशेष सुरक्षा वाहिनी लखनऊ, महिपाल सिंह को पीएसी आजमगढ़, परमानंद पांडेय को पीएसी मिर्जापुर, सैय्यद नईमुल हसन को पीटीसी सीतापुर, जितेन्द्र कुमार द्वितीय को एसएसएफ प्रथम वाहिनी लखनऊ, कैलाशचन्द्र पांडेय को पीएसी मुरादाबाद, विद्या किशोर को पीटीसी जालौन व विवेक रंजन राय को पीएसी सीतापुर में तैनाती मिली है।
