बीती रात एक बार फिर 15 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने गुरुवार देर रात 15 आइएएस अधिकारियों का तबादला किया। इनमें से बुधवार देर रात किए गए दो आइएएस अधिकारियों के तबादले निरस्त कर दिए गए हैं। डीएम अमेठी से डीएम मऊ के पद पर किया गया अरुण कुमार का तबादला रद कर दिया गया है। वह अब डीएम अमेठी बने …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने गुरुवार देर रात 15 आइएएस अधिकारियों का तबादला किया। इनमें से बुधवार देर रात किए गए दो आइएएस अधिकारियों के तबादले निरस्त कर दिए गए हैं। डीएम अमेठी से डीएम मऊ के पद पर किया गया अरुण कुमार का तबादला रद कर दिया गया है। वह अब डीएम अमेठी बने रहेंगे। विशेष सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग से डीएम अमेठी के पद पर भेजे गए शेषमणि पांडेय का तबादला भी निरस्त कर दिया गया है। वह अब हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग में विशेष सचिव रहेंगे।

15  IAS अफसरों के तबादले की लिस्ट

  • डीएम अमेठी का तबादला रोका गया।
  • अरुण कुमार डीएम अमेठी बने रहेंगे।
  • डीएम मऊ का भी तबादला रोका गया।
  • अमित सिंह बंसल डीएम मऊ बने रहेंगे।
  • प्रतीक्षारत किए गए अफसरों को मिली तैनाती।
  • अनुज झा निदेशक पंचायती राज बने।
  • आंद्रा वामसी एमडी कौशल विकास मिशन।
  • कुणाल सिल्कू एमडी पीसीबीएफ बने।
  • वीके सिंह ग्राम विकास आयुक्त बने।
  • उज्जवल कुमार विशेष सचिव आईटी बने।
  • अरविंद चौरसिया विशेष सचिव आवास बने।
  • ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी विशेष सचिव PWD
  • देवेंद्र पांडेय APC शाखा में भेजे गए।
  • शेषमणि पांडेय विशेष सचिव हथकरघा।
  • ए दिनेश कुमार विशेष सचिव नगर विकास।
  • प्रशांत कुमार विशेष सचिव लघु उद्योग विभाग।
  • अभिषेक सिंह विशेष सचिव व्यावसायिक शिक्षा।
  • ऋषिरेंद्र कुमार विशेष सचिव कृषि विभाग।

संबंधित समाचार