मुरादाबाद : पेड़ से गिरे युवक की उपचार के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपीवाला मे बकरी के लिए पिलखन के पत्ते तोड़ते समय पेड़ से गिरकर 40 वर्षीय अकिल अहमद उर्फ लाला पुत्र जमील अहमद की उपचार के दौरान मौत हो गई। आकिल गुरुवार को 11 बजे अपने खेत पर गया था। वह पिलखन के पेड़ से पत्ते तोड़ रहा …

मुरादाबाद, अमृत विचार। ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपीवाला मे बकरी के लिए पिलखन के पत्ते तोड़ते समय पेड़ से गिरकर 40 वर्षीय अकिल अहमद उर्फ लाला पुत्र जमील अहमद की उपचार के दौरान मौत हो गई। आकिल गुरुवार को 11 बजे अपने खेत पर गया था।

वह पिलखन के पेड़ से पत्ते तोड़ रहा था। नीचे उतरते समय उसका हाथ पेड़ से छूट गया और वह करीब 20 फिट की ऊचाई से गिर कर घायल हो गया। उसके बेटे ने शोर मचाया तो आस पास काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और उसे घर ले गए। परिजनों ने उसे काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां उपचार के दौरान अकिल अहमद की मत्यु हो गई। शव घर पहुचते ही कोहराम मच गया। उसकी पत्नी व बच्चों का रोते बिलखते बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल में उसका दफन कर दिया गया। आकिल अहमद चार साल से कैंसर से पीड़ित था।

संबंधित समाचार