हरदोई: अंधेरे में डूबे चौराहे, दीपावली में उजाले की आस
संडीला (हरदोई)। संडीला विकासखंड भरावन के चौराहों पर सांसद-विधायक निधि से लगाई गई हाईमास्ट लाइटें खराब हैं। लाइटें खराब होने से यहां अंधेरा छाया रहता है। लोगों ने बताया कि कई बार अधिकारियों से बात की गई लेकिन कोई सुधार नहीं किया गया। क्षेत्र के अतरौली, भरावन, पीपरगांव नेवादा, गोड़वा चौराहों व भुइयेश्वर महादेव मंदिर …
संडीला (हरदोई)। संडीला विकासखंड भरावन के चौराहों पर सांसद-विधायक निधि से लगाई गई हाईमास्ट लाइटें खराब हैं। लाइटें खराब होने से यहां अंधेरा छाया रहता है। लोगों ने बताया कि कई बार अधिकारियों से बात की गई लेकिन कोई सुधार नहीं किया गया।
क्षेत्र के अतरौली, भरावन, पीपरगांव नेवादा, गोड़वा चौराहों व भुइयेश्वर महादेव मंदिर गोड़वा, जंगलीशिव मंदिर सहित तमाम सार्वजनिक स्थलों पर सांसद व विधायक निधि से लगी हाईमास्ट लाइटें खराब पड़ी हैं।
भाकियू लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष बीरप्रकाश सिंह बीरू ने बताया कि कई बार अधिकारियों से हाईमास्ट लाइटें सुधरवाने की बात कही गयी। लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने कहा भरावन ब्लॉक परिसर में उनका अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है। जिसमें वह इस मुद्दे को उठाएंगे। दीवाली तक लाइटें सुधरवाने की मांग करेंगे। किसान नेता गुड्डू चौहान ने बताया कि सांसद-विधायक निधि से लाखों रुपये खर्च कर हाईमास्ट लाइटें लगवाई गयी थी।
छुटपुट खराबी के चलतें लाइटें बंद हैं। अब नाममात्र का खर्च करने से विभाग कतरा रहे हैं। ऐसे में हाईमास्ट लाइटें सफेद हांथी साबित हो रही हैं। भाजयुमो के जिला मंत्री सूरज भदौरिया ने कहा कि वह अधिकारियों से बात कर हाईमास्ट लाइटें जल्द से जल्द ठीक कराने का प्रयास करेंगे। बीडीओ संध्या रानी ने बताया की हाल ही में वह स्थानांतरित होकर भरावन आयी हैं। मामले की जानकारी कर लाइटें ठीक कराएंगी।
