बाराबंकी: कीटनाशक पीने से किशोरी की मौत, युवक के खिलाफ केस दर्ज, जानें मामला
बाराबंकी। जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने घर में रखा कीटनाशक पीलिया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिवार वाले उसे आनन-फानन में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के समय किशोरी की मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर …
बाराबंकी। जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने घर में रखा कीटनाशक पीलिया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिवार वाले उसे आनन-फानन में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के समय किशोरी की मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवारीजनों को सौंप दिया है।
पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। दो वर्ष पहले आरोपी युवक को इसी लड़की से छेड़खानी के आरोप में जेल भी जाना पड़ा था। तभी से आरोपी और मृतिका के परिवारीजनों में विवाद भी चल रहा था। जैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर शाम में युवती ने घर में रखा कीटनाशक जहर पी लिया था। किशोरी की हालत बिगड़ने पर पता चला की जहर पीलिया है। जिसको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई।
पिता की तहरीर पर जैदपुर पुलिस ने पूर्व में इसी लड़की से छेड़खानी करने वाले युवक के विरुद्ध किशोरी को तंग करने धारा के साथ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवारीजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार वर्ष 2019 में आरोपी युवक शाबाबू ने मृतका के साथ छेड़खानी किए जाने की शिकायत मिलने पर जेल भेजा गया था। जेल से छूटने के बाद आरोपी युवक किशोरी को फिर से तंग करता था। जिससे परेशान होकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया जैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने युवक की छेड़खानी से तंग आकर जहर पी लिया जिससे उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवारीजनों को शव सौंप दिया है। और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
